छत्तीसगढ़

CG : शहर से गांव लौटी युवती ने किया सुसाइड, ब्यूटी पार्लर में करती थी काम

कोरबा। जिले में ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली 19 साल की युवती ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड से पहले युवती ने सुसाइड से पहले किसी युवक से वीडियो कॉल करके बातचीत की। इसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने उसके कमरे से मोबाइल बरामद किया है। परिजनों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया है। यह मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र के 15 ब्लॉक क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, राधिका साहू कोरबा के सीएसईबी चौकी क्षेत्र के 15 ब्लॉक क्षेत्र की रहने वाली थी। उसके पिता कमलेश साहू पेशे से ड्राइवर हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। राधिका उनकी सबसे छोटी बेटी थी। राधिका पढ़ाई छोड़ चुकी थी और बिलासपुर में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। वहां वो किराए के मकान में रहती थी। वो मंगलवार को बिलासपुर से कोरबा अपने घर आई थी। मां को लगा कि बेटी राधिका थकी हुई है और कमरे में आराम कर रही है, लेकिन जब काफी देर तक वो कमरे से बाहर निकली तो मां उसे कमरे में देखने गई। मां ने आवाज लगाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर कमरे को खोलने की कोशिश, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। मां ने खिड़की से झांक कर देखा तो राधिका की लाश फंदे पर झूल रही थी।

kgnews

Recent Posts

CG : बुनकरों और शिल्पियों की आय बढ़ाने के लिए डिजाइन प्रशिक्षण एवं नवाचार पर जोर …

CG : बुनकरों और शिल्पियों की आय बढ़ाने के लिए डिजाइन प्रशिक्षण एवं नवाचार पर जोर …

रायपुर । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए…

6 minutes ago
CG : जिले में 12 जून को 43.8 मिमी औसत वर्षा …

CG : जिले में 12 जून को 43.8 मिमी औसत वर्षा …

जशपुरनगर । जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 198.5 मिमी औसत वर्षा हो…

9 minutes ago
CG : बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय …

CG : बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय …

जशपुरनगर । मानसून सीजन को देखते हुए जिले में बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए जिला…

12 minutes ago
CG : 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत …

CG : 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत …

जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के…

21 minutes ago
CG : 18 से 20 जून तक लगेंगे वृहद पंजीकरण शिविर …

CG : 18 से 20 जून तक लगेंगे वृहद पंजीकरण शिविर …

जशपुरनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने…

24 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में राष्ट्रगान-राज्यगीत सहित सांस्कृतिक गतिविधियां अनिवार्य …

CG : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में राष्ट्रगान-राज्यगीत सहित सांस्कृतिक गतिविधियां अनिवार्य …

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से सरकारी और निजी स्कूलों में…

27 minutes ago