छत्तीसगढ़

CG : शहादत को नमन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद ASI रामू राम नाग के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि …

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुकमा जिले के जगरगुंडा स्थित शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र की रक्षा एवं जनसेवा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। मंत्री राजवाड़े ने शहीद की माताजी से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान प्रदेश और देश की अमूल्य धरोहर है तथा उनके परिवारों का सम्मान और संरक्षण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस अवसर पर मंत्री राजवाड़े ने संबंधित अधिकारियों को शहीद परिवार की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए शहीद की माताजी के लिए अंत्योदय राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया तत्काल पूर्ण करने को कहा, ताकि उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सहजता से प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आज विकास, विश्वास और शांति के नए युग की ओर अग्रसर है। ऐसे समय में प्रदेश के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखना हम सभी का दायित्व है। शहीद परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : रेवाडीह वार्ड में रानी दुर्गावती की पुण्यतिथि मनाई …

राजनांदगांव : रेवाडीह वार्ड में रानी दुर्गावती की पुण्यतिथि मनाई …

राजनांदगांव| रेवाडीह वार्ड में 24 जून को महारानी रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया।…

5 minutes ago
राजनांदगांव : नशे से दूर, राष्ट्र निर्माण में लगें युवा, तभी विकसित भारत का सपना होगा साकार …

राजनांदगांव : नशे से दूर, राष्ट्र निर्माण में लगें युवा, तभी विकसित भारत का सपना होगा साकार …

राजनांदगांव l "नशा किसी भी व्यक्ति की प्रतिभा, परिवार की खुशहाली और समाज की प्रगति…

7 minutes ago
राजनांदगांव : दीपक जैन बने अध्यक्ष, स्वास्थ्य-शिक्षा पर फोकस …

राजनांदगांव : दीपक जैन बने अध्यक्ष, स्वास्थ्य-शिक्षा पर फोकस …

राजनांदगांव l लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी के वर्ष 2026-27 के नए सेवा सत्र का शुभारंभ…

10 minutes ago
राजनांदगांव : दो साल पहले बारिश में बह गई थी पुलिया स्वीकृति के बाद भी काम शुरू नहीं हो पाए …

राजनांदगांव : दो साल पहले बारिश में बह गई थी पुलिया स्वीकृति के बाद भी काम शुरू नहीं हो पाए …

राजनांदगांव l जिले में ऐसे कई स्थानों पर बारिश की वजह से आई बाढ़ ने…

13 minutes ago
राजनांदगांव : कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर, गंभीर चोट आई …

राजनांदगांव : कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर, गंभीर चोट आई …

राजनांदगांव| सन सिटी से लखोली जाने वाले रोड में तेज रफ्तार कार ने बाइक को…

22 minutes ago
शुजालपुर अंचल को मिलेगा दो मेट्रोपॉलिटन एरिया का लाभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

शुजालपुर अंचल को मिलेगा दो मेट्रोपॉलिटन एरिया का लाभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

शुजालपुर अंचल को मिलेगा दो मेट्रोपॉलिटन एरिया का लाभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल मुख्यमंत्री डॉ.…

23 minutes ago