छत्तीसगढ़

CG : शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने प्रेमिका को मौत के कुएं में धकेला,

सूरजपुर। जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा घटना बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के रामनगर का है, जहां प्रेमी ने शादी का दबाव बना रही प्रेमिका की पिटाई करने के बाद कुएं में धकेलकर मौत के घाट उतार दिया. इस वारदात को अंजाम देने में युवक के भाई और पिता का भी सहयोग रहा.

सूरजपुर एडिशनल एसपी संतोष महतो ने बताया कि थाना बिश्रामपुर में लखन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी लड़की पूजा सिंह एक दिन पहले गांव में निकली कलश यात्रा में शामिल हुई थी. इस बीच गांव के महेंद्र सिंह ने अपने घर में बुलाया और भाई और पिता के साथ पिटाई की.

इसके बाद भी मन नहीं भरा तो लड़की को पीटते हुए तीनों उस उसके घर ले गए, जहां लड़ाई-झगड़ा करते हुए घर के बगल में स्थित कुएं में धकेलकर भाग निकले. घटना के दौरान लड़की के घर में कोई पुरुष नहीं था, वहीं रात में अंधेरा होने की वजह को कोई लड़की को नहीं बचा पाया. घटना के बाद पहुंचे पिता ने अगले दिन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.

पुलिस की पड़ताल में पाया गया कि पूजा सिंह का महेंद्र सिंह से प्रेम प्रसंग था. महेंद्र सिंह पर पूजा शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन महेंद्र सिंह शादी नहीं करना चाह रहा था. ऐसे में कलश यात्रा के दौरान पूजा को घर में बुलाकर महेंद्र ने अपने पिता और भाई के साथ पिटाई करने के बाद लड़की के घर के बगल के कुएं में धकेल कर उसे मौत के घाट उतार दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी महेंद्र सिंह के साथ उसके भाई सत्येंद्र सिंह और उसके पिता सूबे सिंह को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है.

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

13 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

13 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

13 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

14 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

14 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

14 hours ago