डोंगरगांव शादी के लिए लड़की देखकर लौट रहे युवक को अज्ञात भारी वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक और पीछे बैठे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार शाम 7 बजे की है। जानकारी मुताबिक ग्राम दीवानभेड़ी में रहने वाला तेजराम साहू (26) अपने रिश्तेदार बल्दूराम साहू (80) सहित बड़े भाई व कुछ अन्य परिजनों के साथ शादी के लिए लड़की देखने ग्राम चिल्हाटी गए हुए थे। जहां से शाम में वापस अपने गांव दीवानभेड़ी लौट रहे थे। चार लोग अलग-अलग बाइक पर सवार थे। तेजराम और बल्दूराम एक ही मोपेड पर सवार थे, शाम करीब 7 बजे सभी रेंगाकठेरा नाले के पास पहुंचे थे, तभी उन्हें विपरीत दिशा से आ रहे भारी वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि तेजराम व बल्दूराम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त तेजराम के बड़े भाई दूसरी बाइक में कुछ पीछे चल रहे थे। जिन्होंने सबसे पहले हादसे को देखा। इसके बाद मौके से ही डॉयल 112 वाहन को सूचना दी गई। इसके बाद दोनों शवों को शाम में ही डोंगरगांव हास्पिटल के मरच्यूरी में लाकर रखा गया। जिसका पीएम सोमवार सुबह कराया गया। सोमवार को दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। हादसे के बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गए थे। मातम में बदल गई खुशियां तेजराम अपने परिवार का सबसे छोटा बेटा था। जिसकी इस साल शादी की तैयारी चल रही थी। इसी के चलते तेजराम को लेकर परिजन रिश्ता देखने चिल्हाटी गए थे। लेकिन इस भीषण हादसे में तेजराम की मौत हो गई। घर में खुशियों की तैयारी चल रही थी, जो अब मातम में बदल गई है। हादसे से गांव में भी मातम छा गया है। फुटेज खंगाल रही पुलिस हादसे को लेकर डोंगरगांव टीआई उपेंद्र कुमार शाह ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की पतासाजी की जा रही है। आसपास के हिस्से में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इधर मृतक के बड़े भाई ने धान से भरे ट्रक द्वारा घटना करने की आशंका जताई है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग भी हो रही है।
रायपुर. फर्जी अंकसूची के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने मंगलवार को बाजार से 3,600 करोड़ रुपए…
बिलासपुर. हाईकोर्ट ने गोवंश की जब्ती और उनकी अंतरिम कस्टडी को लेकर एक कानूनी सवाल…
राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम किए घोषित 5वीं…
दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी मामले में आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास 10 वर्ष…
जगदलपुर. खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य…