छत्तीसगढ़

CG : शादी के सपने लेकर आया था गांव, दोस्त की मौत से हुआ दुखी, फिर पेड़ पर झूल गया युवक…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब पार्टी के बाद एक युवक की बाइक से गिरकर मौत हो गई, जबकि उसके साथी ने सदमे में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुनसरी की है. यह हादसा उस समय हुआ, जब नवरात्रि की अष्टमी पर पूरा गांव उत्सव की तैयारियों में जुटा था और इस दुखद घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है.

जानकारी के अनुसार, रतनपुर निवासी विजय मरकाम (33 वर्ष) अपने पिता के साढ़ू अशोक मरकाम के घर शादी के लिए लड़की देखने ग्राम गुनसरी आया हुआ था. 4 मार्च की रात करीब 9 बजे वह गांव के ही युवक होरीलाल गोड़ के साथ डेम के पास शराब का सेवन कर रहा था. शराब पीने के बाद जब दोनों वापस लौट रहे थे, तभी अत्यधिक नशे में होने के कारण होरीलाल अचानक गिर पड़ा. गिरने से उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं. जब तक 108 एंबुलेंस पहुंचती, तब तक होरीलाल ने दम तोड़ दिया.

अपने दोस्त की मौत से सदमे में आए विजय मरकाम ने इस घटना को दिल से लगा लिया. वह गांव से दूर जाकर एक पेड़ में गमछे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. सुबह जब गांव वालों को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत तखतपुर थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

शादी के लिए लड़की देखने आया था युवक

मृतक विजय मरकाम की शादी की तैयारियां घर में चल रही थी. वह लड़की देखने आया था, लेकिन शादी की खुशियां मातम में बदल गई. किसी को भी अंदाजा नहीं था कि जो युवक घर बसाने की उम्मीद लेकर आया है, वह अगले ही दिन इस दुनिया को अलविदा कह देगा. फिलहाल, दो युवकों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

9 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

9 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

10 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

10 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

10 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

10 hours ago