बालोद. बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक चालक ट्रक में फंसकर 1 किमी तक घसीटाया और उसकी मौत हो गई. वहीं महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. पति-पत्नी बाइक से शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे.
जानकारी के अनुसार, फूलसिंह साहू उम्र 36 वर्ष ग्राम रवेलीदीही थाना नंदनी का रहने वाला है. आज वह अपनी पत्नी टिकेश्वरी साहू के साथ ग्राम भेंगरी शादी कार्यक्रम में जा रहा था. इसी दौरान उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई. ट्रक में फंसकर बाइक चालक सड़क पर काफी दूर तक घसीटाता रहा, जिससे उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए. घटना के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
रतलाम चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…
भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…
जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…