सूरजपुर। सूरजपुर में नेशनल हाइवे 43 पर देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो महिला समेत तीन सवारों की मौत हो गई. वहीं दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो सवारों को अंबिकापुर रिफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार सात लोग अंबिकापुर से मनेंद्रगढ़ एक शादी समारोह में गए हुए थे, जहां से देर रात वापस अंबिकापुर लौटते समय चंदरपुर के पास टायर फटने से वाहन पलट गई. घटना में दो महिला और एक युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को अंबिकापुर रेफर कर दिया है. प्रत्यक्षदर्शी सुखलाल ने बताया कि रात करीब 3 बजे तेज आवाज सुनकर वहां पहुंचा तो देखा गाड़ी के चोरों चक्के ऊपर हैं, और लोग अंदर फंसे हुए हैं. लोगों की मदद से हमने सभी को बाहर निकला और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा. कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
- हर घर तक पहुंच रहा शुद्ध पेयजल- महिलाओं की मेहनत बची और ग्रामीणों का…
राजनांदगांव । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान)…
राजनांदगांव । अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कृषकों से कृषि कार्य में उपयोग किए जाने…
राजनांदगांव । नगर पालिका निगम राजनांदगांव द्वारा वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए शहर में आधारभूत…
- सरल प्रक्रिया से बचा समय, बढ़ी शासकीय सेवाओं तक पहुंचराजनांदगांव । राजनांदगांव जिले के…
- कम पानी में लाभकारी खेती की ओर बढ़े कदमराजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में खरीफ…