धमतरी, छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली आदेश के तहत नगरनिगम क्षेत्र धमतरी के रिसाईपारा पूर्व वार्ड क्रमांक 30 और जालमपुर वार्ड क्रमांक 17 में शासकीय उचित मूल्य दुकान का आबंटन किया जाना है।
इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मई है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन के लिए स्थानीय नगरीय निकाय, राज्य शासन द्वारा अधिकृत प्राधिकारी द्वारा पंजीकृत महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम, वन सुरक्षा समितियां ही पात्र हैं। सहकारी समितियां, महिला स्व सहायता समूह का आवेदन तिथि के दो माह पूर्व पंजीकृत एवं कार्यरत हो, आवेदन के लिए पात्र होंगे।
आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में स्पष्ट देवनागरी लिपि में पूरी तरह से भरा हुआ एवं सभी प्रमाण पत्र, दस्तावेजों की छायाप्रति तथा संस्था का पदमुद्रा (सील) सहित व हस्ताक्षरित होना अनिवार्य है। अंतिम तिथि के बाद मिले आवेदन विचार योग्य नहीं होंगे।
राजनांदगांव | शहर की कई प्रमुख और आंतरिक सड़कों पर सीजन की एक दो बारिश…
राजनांदगांव| जिले के कई गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़कों के दोनों ओर…
ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश 20 लाख से अधिक…
गौरेला पेंड्रा मरवाही, पेंड्रा विकासखंड के ग्राम कोटमीकला में भारत सरकार की राष्ट्रीय खाद्य तेल…
जिले में 76,544 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य उत्तर बस्तर कांकेर, पल्स पोलियो…
कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का…