दुर्ग । जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने गुरुवार को धमधा और दुर्ग ब्लॉक की विभिन्न शालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान शासकीय उमा शाला धमधा में स्कूल समय पर कर्मचारी मजूला गजभिये, हीना कौसर, तरूलता सिन्हा, व्याख्याता एलबी गोविंद कुमार, सीमा जैन, सुधा शर्मा अनुपस्थित पाए गए। इस पर डीईओ ने प्राचार्य जोगेंदर खनिजों और अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
वहीं धमधा के सेजेस हिन्दी माध्यम कन्या विद्यालय में व्याख्याता एलबी किरण वर्मा अनुपस्थित मिलीं। साथ ही भौतिक, रसायन शास्त्र में प्रायोगिक कार्य अपूर्ण पाया गया। इस वजह से प्राचार्य सरिता लिखारे को नोटिस जारी किया गया है। इसी तरह शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धमधा में सूजिता ताम्रकार, विष्णु प्रसाद माली, अंजली कुलकर्णी, शिक्षक एलबी और प्राथमिक शाला में प्रधानपाठक लीना ताम्रकार अनुपस्थित पाए गए। सभी को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।
भोपाल आपदा प्रबंधन को अधिक समावेशी, संवेदनशील एवं प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश ने…
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा है कि…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण विकास और रोजगार को बढ़ावा देने की…
नवीन श्रम संहिताएं श्रमिकों को अधिक से अधिक लाभ दिलाएंगी : श्रम मंत्री पटेल नियमों…
रायपुर मुख्य सचिवविकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ सचिवों की उच्चस्तरीय…