सारंगढ़-बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ शासन, श्रम विभाग के निर्देशानुसार जिले में पंजीकृत श्रमिकों के डेटाबेस को अद्यतन (अपडेट) करने और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सुचारू लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ‘छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल’ एवं ‘छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल’ के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों को अपने श्रम कार्ड (पंजीयन) का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।
बहुत महत्वपूर्ण है कि, पंजीकृत श्रमिक ध्यान दें कि अपने श्रम कार्ड में ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण किए बिना, वे विभाग द्वारा संचालित किसी भी कल्याणकारी योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकेंगे। योजनाओं का निरंतर लाभ उठाने के लिए यह सुधार कार्य अत्यंत अनिवार्य है।
कहाँ और कैसे कराएं ई-केवाईसी
श्रमिकों को इस सुधार कार्य के लिए किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है। वे स्वयं अपने मूल आधार कार्ड, श्रम कार्ड के साथ अपने नजदीकी सेवा सेतु सेंटर (पुराना नाम-सीएससी) में जाकर ई-केवाईसी और विवरण संशोधन की प्रक्रिया को आसानी से पूरा करा सकते हैं। जिले के पंजीकृत श्रमिकों से श्रम पदाधिकारी
जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ द्वारा अपील की जाती है कि वे योजनाओं के लाभ से वंचित होने से बचने के लिए शोघ्र सेवा सेतु सेंटर से संपर्क कर ई-केवाईसी का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं।
क्या क्या सुधार करने की जरूरत है ?
श्रम पदाधिकारी, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा जानकारी दी गई है कि कई पंजीकृत श्रमिकों के पुराने डेटाबेस में दर्ज जानकारियां उनके आधार कार्ड से भिन्न हैं। शासन के निर्देशानुसार इन जानकारियों को आधार कार्ड के अनुरूप सुधारा जाना आवश्यक है।
श्रम कार्ड को आधार कार्ड के अनुसार निम्न सुधारना होगा
नाम (हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों में)
लिंग
जन्मतिथि
मोबाइल नंबर
दुर्ग । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत 18 प्रकार के विभिन्न संविदा पदों पर…
अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सूदखोरी और मानसिक प्रताड़ना से जुड़े आत्महत्या के मामले…
बिलासपुर । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोनी में 22 जुलाई 2026 को सवेरे…
बिलासपुर । फर्जी सर्पदंश से मौत दिखाकर शासन से मुआवजा दिलाने वाले गिरोह का पुलिस…
बिलासपुर । समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत जिले में संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सुखद सहारा…
रायपुर । जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, रायपुर के आदेश को मारुति सुजुकी इंडिया अदालत…