छत्तीसगढ़

CG : शासन की संवेदनशील पहल से बदली माखन निर्मलकर की दुनिया, श्रवण-यंत्र से लौटी संवाद की क्षमता

रायपुर, राज्य शासन की संवेदनशील और जनकल्याणकारी नीतियों का सकारात्मक प्रभाव जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। समाज कल्याण विभाग की एक महत्वपूर्ण पहल से कबीरधाम जिले के कवर्धा नगर, वार्ड क्रमांक–2 निवासी माखन निर्मलकर के जीवन में नई रोशनी आई है। लंबे समय से श्रवण बाधा से जूझ रहे निर्मलकर को 31 दिसंबर 2025 को समाज कल्याण विभाग द्वारा श्रवण-यंत्र प्रदान किया गया, जिससे उनका जीवन पूरी तरह बदल गया है।

श्रवण-यंत्र प्राप्त होने के बाद निर्मलकर की सुनने की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अब वे स्पष्ट रूप से बातचीत सुन पा रहे हैं और परिवारजनों, पड़ोसियों तथा समाज के अन्य लोगों से सहज संवाद स्थापित कर रहे हैं। संवाद की इस नई सुविधा ने उनके आत्मविश्वास को पुनः मजबूत किया है और उन्हें सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर प्रदान किया है।

माखन निर्मलकर ने बताया कि लंबे समय तक कम सुनाई देने के कारण उन्हें दैनिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लोगों से बात करने में संकोच और स्वयं को अलग-थलग महसूस करने की भावना उनके मन में घर कर गई थी। लेकिन श्रवण-यंत्र मिलने के बाद न केवल उनकी सुनने की समस्या दूर हुई है, बल्कि वे मानसिक रूप से भी सशक्त महसूस कर रहे हैं।

निर्मलकर के शासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता ने उन्हें सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया संबल दिया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को श्रवण-यंत्र जैसे सहायक उपकरण उपलब्ध कराना राज्य शासन की मानवीय सोच और समावेशी विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस पहल से दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मविश्वास के साथ जीवन जी पा रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

8 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

8 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

8 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

8 hours ago