CG : शिक्षक और महिला टीचर के वेतन कटौती के निर्देश …

मुंगेली। जिले में शिक्षा व्यवस्था की हकीकत उस समय सामने आ गई जब औचक निरीक्षण के दौरान एक स्कूल में ताला बंद मिला और दूसरे स्कूल में शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

दरअसल, कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले के शासकीय विद्यालयों की कार्यप्रणाली और शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी एल. पी. डाहिरे ने विकासखंड मुंगेली के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुबह करीब 10 बजे शासकीय प्राथमिक शाला किंगरियापारा का स्कूल परिसर ताला बंद पाया गया और वहां कोई भी शिक्षक या स्टाफ मौजूद नहीं था।

वहीं शासकीय प्राथमिक शाला झिटकनिया के निरीक्षण में शिक्षक एस. एस. बघेल और शिक्षिका एस. चंद्राकर बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय के निर्धारित समय तक बंद रहने और बिना अनुमति अनुपस्थित रहने को गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने नाराजगी जताई।

उन्होंने संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन अवैतनिक करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि स्कूलों में समय पर उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना शिक्षकों की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

6 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

6 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

6 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

6 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

6 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

7 hours ago