छत्तीसगढ़

CG : शिक्षक दिवस पर शाला टप्पा में न्योता भोज का आयोजन

डोंगरगांव । छत्तीसगढ़ राज्य शासन की मिशन मोड पर संचालित बाल विकास योजना के तहत शालाओं में बच्चों को सभी अति आवश्यक पोषक भोज्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु न्योता भोज कराने की सामुदायिक पहल के तहत ग्राम टप्पा में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में स्थित प्राथमिक एवम माध्यमिक तीनों विद्यालय के छात्र छात्राओं को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता विरेंद्र कुमार रंगारी द्वारा अपने सुपुत्र अभ्युदय दर्शिल रंगारी, सुपुत्री आव्या रंगारी सहित सपरिवार अपने दिवंगत पिता भदरु रंगारी के जन्मदिवस के पुण्य अवसर पर न्योता भोज कराया गया।

जिसमे पौष्टिक भोजन के मीनू में पुड़ी, वेज पुलाव, कढ़ी, पापड़ और सूजी का हलवा शामिल कराया गया। इसमें प्राथमिक एवम माध्यमिक शाला के एमडीएम स्व सहायता समूह कि दीदीयों द्वारा श्रीमती भगवती यारदा और श्रीमती अन्नपूर्णा कोटंगले के मार्गदर्शन में स्वादिष्ट भोजन तैयार कराया गया । साथ ही समस्त शिक्षकद्वय एवम छात्रों के अप्रतिम सहयोग से छात्रों और शिक्षकों ने भी ने न्योता भोज का रसास्वादन आनंदपूर्वक ग्रहण किया ।

यहां पर यह उल्लेखनीय है कि विद्यालय और छात्रों के हितों लिए के  सदा समर्पित,कर्मठ और अनुशासित व्याख्याता विरेंद्र कुमार रंगारी द्वारा विगत कई वर्षों से छात्रों की महत्त्वपूर्ण करियर काउंसलिंग के साथ ही छात्रों के विशेष प्रोत्साहन हेतु विभिन्न प्रेरणास्पद एवम सराहनीय पहल और मार्गदर्शन भी किए जा रहे हैं। 

जिसमें अपने दिवंगत पिता  भदरू रंगारी एवम दिवंगत माता  दुखिया बाई रंगारी की पुण्य स्मृति में उनके द्वारा छात्रों के लिए विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवम तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विशेष आर्थिक सहायता और पाठ्य सामग्री पुरस्कार स्वरूप स्वत: ही निरंतर प्रदान किया जाता रहा है

यह सिलसिला अनवरत जारी रखने को वे प्रतिबद्ध हैं। उनके इस सामाजिक उत्थान के कार्यों के लिए टप्पा विद्यालय के शाला विकास समिति अध्यक्ष भुनेश्वर साहू , किशोर जैन, सुखदेव सिन्हा आदि अन्य सदस्यगण एवम प्राचार्य जितेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ व्याख्याता रामेश्वर लाल साहू, हेमन्त दास साहू, हीरालाल साहू, डैनी राम वर्मा, श्रीमती अन्नापूर्णा कोटंगले, निशा मिश्रा, मोनिका नायक, स्वालेहा खानम शेख, नम्रता बावनकर, सुश्री चंद्रिका भारद्वाज, रेखा कड़वे, भगवती यारदा, ज्योति प्रसाद बख्श, त्रिभुवन वर्मा, हुमन लाल जोशी, मालती ठाकुर, भेखज राम साहू, सूर्यकांत ठाकुर, और कार्यालयीन स्टॉफ बेनीराम जंघेल, सरिता जंघेल, चंद्रिका ठाकुर, शांतिलाल कंवर, लोकेश यादव, खेमलाल यादव व अन्य सहित ग्राम के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा उनके इन कार्यों कि सराहना की जाती रही है । और जिसके लिए विद्यालय परिवार द्वारा उनका साधुवाद ज्ञापित किया गया है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

7 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

7 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

7 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

7 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

7 hours ago