CG : शिक्षक ने घर में घुसकर रेप की कोशिश की, गिरफ्तार …

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरसअल यहां शिक्षक को महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक, महिला को अकेली देखकर घर पर घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा था। इसी बीच महिला का पति वहां आ धमका और पुलिस को मामले की सूचना दे दी। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला वाड्रफनगर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां के बरती कला कन्या माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ गया है। महिला घर पर अकेली थी और इसी दौरान शिक्षक वहां आया। लेकिन इस बीच किसी ने महिला के पति को मामले की जानकारी दे दी।

मौके पर पहुंचे पति ने शिक्षक को आपत्तिजनक हालत में देखकर दरवाजे पर ताला लगा दिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है। ग्रामीणों की मानें तो शिक्षक लंबे समय से महिला पर बुरी नजर रखता था और पहले भी ऐसी हर​कत करने की कोशिश कर चुका है। आज जब पति घर पर नहीं था मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने अश्लील हरकत करने की कोशिश की, लेकिन पकड़ा गया।

kgnews

Recent Posts

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

1 hour ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

1 hour ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

1 hour ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

2 hours ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

2 hours ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

2 hours ago