बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ दो पर कठोर कार्रवाई हुई है, रिश्वत की मांग करने वाला शिक्षा विभाग का क्लर्क निलंबित हुआ है, इसी के साथ BEO हटाए गए और विभागीय जांच के आदेश कलेक्टर ने दिए है। बता दें कि मृत शिक्षक के स्वत्व के भुगतान के लिए 1.24 लाख रिश्वत मांग रहा था, कलेक्टर के निर्देश पर शिकायत की जांच हुई, जांच में शिकायत सही पाई गई, बीईओ और बाबू मिलकर मृत शिक्षक की पत्नी को परेशान कर रहे थे, मृत शिक्षक की पत्नी स्वयं सहायक शिक्षक है, कलेक्टर से कर्मचारी जनदर्शन में शिकायत की थी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *