छत्तीसगढ़

CG : शिक्षिका के घर से 75 हजार की चोरी …

दुर्ग । पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बठेना में चोरों ने एक शिक्षिका के सूने मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने न सिर्फ घर का ताला तोड़कर कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया, बल्कि पहचान छिपाने के इरादे से घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया और डीवीआर अपने साथ ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी चंचल साहू ग्राम बठेना में अपने माता-पिता के साथ रहती हैं और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खम्हरिया में शिक्षिका के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 10 जनवरी की शाम करीब 4 बजे वह अपने माता-पिता के साथ अपनी दीदी के घर धनोरा (जिला दुर्ग) गई थीं। घर में ताला लगाकर सभी लोग बाहर थे, इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर वारदात को अंजाम

12 जनवरी की सुबह करीब 7:30 बजे गांव के पोषण साहू ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर का मुख्य ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही चंचल साहू परिजनों के साथ घर पहुंचीं, जहां अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर एक सोने की चैन, एक सोने का झुमका, दो चांदी के पुराने सिक्के और 50 हजार रुपये नकद चोरी होना पाया गया। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

8 hours ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

9 hours ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

9 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

9 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

9 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

9 hours ago