छत्तीसगढ़

CG : शिक्षिका ने अपने जन्मदिन पर कराया न्योता भोज

सूरजपुर।  प्रधानमंत्री पोषण शक्ति कार्यक्रम में सामूहिक सहभागिता के तहत आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली में शिक्षिका श्रीमती अनीता सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया।

शिक्षिका अनीता सिंह के द्वारा विद्यालय के सभी बच्चों, शिक्षकों एवं ग्राम के सदस्यों को न्योता भोज कराया। कार्यक्रम में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पंडित भारद्वाज ने कहा न्योता भोज का उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि तथा सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करना है, न्योता भोजन की अवधारणा सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है।

आप सभी को इस योजना में बढ़ चढ़कर आगे आना चाहिए। शिक्षिका अनीता सिंह के द्वारा सर्वप्रथम केक काटकर सभी बच्चों एवं अतिथियों को न्योता भोज में मीठा रूपी हलवा एवं पूर्ण भोजन कराया।

बच्चों ने शिक्षिका को बधाई एवं जन्मदिवस का उपहार दिया। आभार प्रकट करते हुए शिक्षक योगेश साहू ने कहा कि अनिता सिंह मेम के जन्मदिन पर सभी बच्चों को पूर्ण न्योता भोज दिया गया।

शाला परिवार और सभी बच्चों की तरफ से उन्हें धन्यवाद देते हुए बताया कि कोई भी व्यक्ति अपनी स्वेच्छा से अपने जन्मदिन, सालगिरह, गृह प्रवेश या किसी भी अन्य कार्यक्रम में स्कूलों में न्योता भोज दे सकता है। इस अवसर पर बीईओ पंडित भारद्वाज, सीएसी जी डी सिंह, प्रधान पाठक बी आर हितकर, महेन्द्र पटेल, कृष्ण कुमार यादव, अनिता सिंह,  सनुक सिंह, योगेश साहू, रघुनाथ जायसवाल, अंजली कंवर, सरिता सिंह, रसोइया, ग्रामीण सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : उस्कालेड में भूमि अधिग्रहण पर 5 जून को होगी जनसुनवाई

CG : उस्कालेड में भूमि अधिग्रहण पर 5 जून को होगी जनसुनवाई

बीजापुर , भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकार तथा पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम,…

7 minutes ago
CG : कोत्तापल्ली व्यपवर्तन योजना हेतु भूमि अधिग्रहण पर 4 जून को जनसुनवाई

CG : कोत्तापल्ली व्यपवर्तन योजना हेतु भूमि अधिग्रहण पर 4 जून को जनसुनवाई

बीजापुर , भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकार तथा पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम,…

10 minutes ago
CG : भूमि अधिग्रहण हेतु जनसुनवाई 03 को पामगल में

CG : भूमि अधिग्रहण हेतु जनसुनवाई 03 को पामगल में

बीजापुर , कलेक्टर एवं पदेन उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भूमि अर्जन,…

12 minutes ago
CG : ’छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न’

CG : ’छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न’

’दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा शुरू’ रायपुर, भारत और छत्तीसगढ़ राज्य के विकास की…

14 minutes ago
CG : राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत धनिया की खेती से किसान रतिराम की बढ़ी आय

CG : राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत धनिया की खेती से किसान रतिराम की बढ़ी आय

महासमुन्द , जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक रतिराम पटेल ने…

22 minutes ago
CG : ’सुशासन तिहार 2026: टेम्पू शिविर में 534 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ’

CG : ’सुशासन तिहार 2026: टेम्पू शिविर में 534 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ’

’प्रधानमंत्री आवास की चाबी, किसान क्रेडिट कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और फलदार पौधों का किया…

26 minutes ago