दुर्ग। शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट पर एक युवक ने सबके सामने “हर-हर महादेव” बोलते हुए नदी में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए दो कॉन्स्टेबल भी नदी में कूद गए। लेकिन तेज धार के कारण वे उसे बचा नहीं सके। फिर स्थानीय मछुआरों ने युवक को बचाने में मदद की। किसी तरह उसे नदी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे घाट पर मौजूद लोगों ने बनाया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को शिवनाथ नदी के महमरा एनीकेट पर बड़ी संख्या में लोग घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान शाम करीब 4 बजे शंकर नगर बुद्ध बिहार गली निवासी आकाश ताम्रकार (32) घाट पर अर्धनग्न होकर रेलिंग पकड़े खड़ा था। घाट पर मौजूद लोग उसे समझाने और रोकने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद घाट पर मौजूद मछुआरे भी पानी में उतरे और काफी प्रयासों के बाद युवक को बाहर निकाला गया। इसके बाद युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जाएगी। आज शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *