सुपरिचित कथाकार एवं पत्रकार शिवनाथ शुक्ल की नवीनतम कहानी ‘निर्गुण की सगुन’ का प्रसारण आकाशवाणी रायपुर से
दुर्ग । सोमवार, 1 सितम्बर 2025 को प्रातः 8:30 बजे साहित्यिक कार्यक्रम कथायन के अंतर्गत किया जाएगा। इस कहानी में लेखक ने आज के समय के डगमगाते और असंतुलित होते दाम्पत्य जीवन का गहन चित्र खींचा है। विभिन्न संस्कारों और परिवेश में पले-बढ़े पति-पत्नी के बीच जीवन-दृष्टिकोण का टकराव कैसे धीरे-धीरे रिश्ते को टूटन की ओर ले जाता है, यह कहानी उसी की मार्मिक अभिव्यक्ति है।
पति, पत्नी को केवल घरेलू कार्यों तक सीमित रखना चाहता है, वहीं पत्नी चाहती है कि उसका पति आगे बढ़े, उच्च शिक्षा प्राप्त करे और अफसर बने। विचारों की यही भिन्नता तकरार में बदल जाती है और उनका दाम्पत्य जीवन टूटन के कगार पर पहुँच जाता है।। परंतु प्रश्न यह है कि क्या सचमुच उनका वैवाहिक बंधन टूट जाता है? क्या दोनों की आत्माएँ एक-दूसरे से विलग हो पाती हैं? इन प्रश्नों का उत्तर श्रोता तभी जान पाएंगे जब वे सुनेंगे यह मार्मिक और जीवन के यथार्थ से जुड़ी कहानी—’निर्गुण की सगुन।’
रायपुर 200 से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य जांच मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व…
भिंड मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं…
भोपाल विधानसभा के मानसून सत्र में नगरीय विकास विभाग ने अग्निशमन और कॉलोनी विधेयक पेश…
इंदौर मध्य प्रदेश पुलिस अब अपराधियों पर सिर्फ जमीन से नहीं, बल्कि अंतरिक्ष से भी…
भोपाल इटली के लोनाटो शहर में 3 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित ISSF…
रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…