बिलासपुर बुधवारी बाजार स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर के शिवालय का कुंडी तोड़कर घुसे चोरों ने दानपेटी से नकदी पार कर दिए। मंदिर की देखरेख करने वाले ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। बुधवारी बाजार स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण परिसर में रहने वाले नारायण प्रसाद मिश्रा मंदिर की देखरेख करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 13 मई की शाम पूजा के बाद मंदिर के पट बंद किए गए। इस दौरान सब कुछ ठीक था। दूसरे दिन सुबह जब वे मंदिर में पूजा के लिए गए तो शिवालय के दरवाजे की कुंडी टूटा था। कुंडी तोड़कर घुसे चोरों ने मंदिर के दान पेटी को तोड़कर नकदी पार कर दिया था। दानपेटी में रखे चिल्हर और कुछ रुपये मंदिर में बिखरे हुए थे। मंदिर की देखरेख करने वाले ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद गुरुवार को घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
रायपुर। तेलीबांधा के कपूर होटल के पास बीती देर रात 4 बदमाशों ने चाकूबाजी की.…
बलौदाबाजार। शासन की महत्वपूर्ण किसान हितकारी ग्रामीण सेवा सहकारी समितियों के पुनगर्ठन योजना अंर्तगत जिले…
सुशासन तिहार में सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती मुख्यमंत्री ने हेलमेट पहनकर दिया सड़क…
लोकभवन में बाल रोग शिविर आयोजित राज्यपाल डेका ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया अवलोकन …
तुरंगा को मिली विकास कार्यों की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण मिनी…
रेहड़ी-पटरी कारोबारियों की उम्मीदों को मिलेगी नई रोशनी नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वनिधि महोत्सव और…