छत्तीसगढ़

CG : शिवालय तोड़ने वाले असली गुनहगारों को गिरफ्तार करने की मांग, हिंदू संगठन ने किया हाईवे जाम

गरियाबंद. शिवालय तोड़ने वाले असली गुनहगारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हिंदू संगठन ने राजिम में नेशनल हाईवे जाम किया. जिले के विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज राजिम के पंडित श्यामाचरण शुक्ल में एकत्रित होकर नेशनल हाईवे 130 सी को जाम कर दिया है. आक्रोशित संगठन लगातार नारेबाजी कर रहे हैं. जाम के चलते दोनों छोर में वाहनों की लंबी कतारें लग गई है. इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम अर्पिता पाठक और पुलिस अफसर मौके पर पहुंचकर अब तक हुई कार्रवाई से अवगत कराया. बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी करने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद जाम को बहाल किया गया. हिंदू संगठन ने 3 घंटे बाद प्रदर्शन खत्म किया.

दरअसल राजिम थाना क्षेत्र के दुतकैया ग्राम में स्थित शिवालय को 30 अप्रेल की रात कुछ असमाजिक तत्वों ने न केवल खंडित किया था बल्कि उस पर शराब भी उड़ेला गया था. मामले की जानकारी 1 मई की सुबह पता लगते ही ग्रामीण बोधन साहू ने मामले की शिकायत राजिम थाने में की. राजिम पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने अगले दिन अहमद खान नाम के आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जिसमें आरोपी ने एक नाबालिग व अन्य समेत 3 लोग मिलकर घटना को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की.

पुलिस ने एक आरोपी को 3 मई को जेल दाखिल करा दिया. एक नाबालिग समेत सफी खान नाम का आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर था. सूचना है कि इन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इधर हिंदू संगठन के पदाधिकारी शिशुपाल सिंह राजपूत, गौरीशंकर कश्यप ने कहा कि घटना के असली गुनहगारों को नहीं पकड़ा गया है, बल्की जो आदतन आरोपी था, जिसे अन्य वारदात में गिरफ्तारी किया ही जाना था, उसकी गिरफ्तारी कर खानापूर्ति की गई. मामले में अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है.

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…

2 hours ago
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

2 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

2 hours ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

2 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

2 hours ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

2 hours ago