CG : शिशु को स्तनपान कराने प्रसूता का जागरूक होना जरूरी: डॉ. दानी…

विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत चरोदा भिलाई-3 में शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित

भिलाई । विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत 1 से 7 अगस्त तक विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम चरोदा भिलाई-3 में आयोजित कार्यक्रम में शिशु को स्तनपान कराने प्रसूता को जागरूक करने पर बल दिया गया। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज दानी ने कहा कि शिशु का माता से लगाव उसकी गोद में रहने से होता है। उन्होंने कहा कि दूध पिलाने की सही विधि की जानकारी प्रसूता को मालूम होना चाहिए। इसके लिए प्रसूता को जागरूक होना जरूरी है। डॉ शिखर अग्रवाल ने कहा कि दूध पिलाने की सही जानकारी नहीं होने से अधिकांश शिशुओं की मृत्यु फेफड़ों और सांस नली में दूध चले जाने से होती है। स्तनपान सप्ताह के जरिए हर उस पहलू ओर आवश्यक चीजें मां को बताकर जागरूक करके उनके कुपोषण से बचाने और शिशुओं की मृत्यु दर कम करना है। खंड विस्तार एवं प्रशिक्षक स्वास्थ्य अधिकारी (बीईईटीओ) सैय्यद असलम ने बताया कि मां का दूध अमृत समान होता है प्रसव के बाद अधिकांश जगह इस प्रथम दूध को बच्चे को मां नहीं पिलाती है जिसमें सभी पोषक तत्व और कुदरती तौर से प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न करने वाली तत्व मौजूद होते हैं।

इस अवसर पर ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका देविला चंद्राकर और उषा वर्मा ने शिशुओं को पकड़ने की स्थिति और डकार दिलाने की विधि, कंगारू केयर विधि जिसमे शिशुओं का शारीरिक तापमान संतुलन में रहे के बारे में एक प्रेजेंटेशन में बताया। महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर आभा साहू ने बताया कि शिशुओं को सुपोषित रखने, कुपोषण के लक्षण और इसके खतरों के प्रति भी मां को जागरूक किया गया है। 

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की आर विश्वास, पी स्वामी, महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर इन्दु कोसले, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्यकर्ता सीमा जंघेल, लीलावती विश्वकर्मा, ममता देशमुख, निर्मला कुर्रे, नंदिनी साहू, मोनिका बंजारे और चित्रा वर्मा सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : आधुनिक खेती की ओर बढ़े किसान राजेंद्र सिंह, खरीफ सीजन में पहली बार अपनाया नैनो डीएपी …

CG : आधुनिक खेती की ओर बढ़े किसान राजेंद्र सिंह, खरीफ सीजन में पहली बार अपनाया नैनो डीएपी …

एमसीबी/ आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को नैनो उर्वरकों के…

1 minute ago
CG : सुरसाबांधा में फूड पार्क स्थापना के लिए प्रस्तावित शासकीय भूमि पर दावा-आपत्ति आमंत्रित

CG : सुरसाबांधा में फूड पार्क स्थापना के लिए प्रस्तावित शासकीय भूमि पर दावा-आपत्ति आमंत्रित

गरियाबंद, राजिम तहसील के ग्राम सुरसाबांधा में प्रस्तावित नवीन फूड पार्क की स्थापना के लिए…

4 minutes ago
CG : नैनो डीएपी अपनाकर आधुनिक खेती की ओर बढ़े किसान अनिल मिश्रा …

CG : नैनो डीएपी अपनाकर आधुनिक खेती की ओर बढ़े किसान अनिल मिश्रा …

एमसीबी/ आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को नैनो उर्वरकों के…

6 minutes ago
CG : अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु बैंक खाता एवं आधार सीडिंग संशोधन का अंतिम तिथि 28 जुलाई

CG : अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु बैंक खाता एवं आधार सीडिंग संशोधन का अंतिम तिथि 28 जुलाई

उत्तर बस्तर कांकेर , जिले में संचालित समस्त शासकीय तथा अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक…

8 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली भइयालाल बैगा की तकदीर, कच्चे घर से मिला पक्के आशियाने का सुख …

CG : प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली भइयालाल बैगा की तकदीर, कच्चे घर से मिला पक्के आशियाने का सुख …

एमसीबी/ किसी भी परिवार के लिए अपना पक्का घर केवल चार दीवारें नहीं, बल्कि सुरक्षा,…

10 minutes ago
CG : फर्नीचर क्लस्टर एवं सीएफसी स्थापना पर कार्यशाला आयोजित

CG : फर्नीचर क्लस्टर एवं सीएफसी स्थापना पर कार्यशाला आयोजित

उत्तर बस्तर कांकेर , जिले में फर्नीचर एवं कारपेन्ट्री कलस्टर की स्थापना के लिए एमएसएमई…

11 minutes ago