छत्तीसगढ़

CG : शीतला मंदिर में हार चोरी, दान पेटी तोड़कर भी पैसे ले उड़े चोर

भिलाई। रिसाली इलाके के मरोदा टैंक स्थित मां कल्याणी शीतला मंदिर में चोरी हुई है। चोरों ने ताला तोड़कर दान पेटी से पैसे और गर्भगृह में घुसकर मां शीतला का हार चुरा लिया। जब सुबह पुजारी को जानकारी हुई, तो समिति के लोगों को दी। जिसके बाद नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। मंदिर समिति के लोगों ने पुलिस को बताया कि, मंदिर के दानपात्र में लाखों रुपए थे, जिसे चोर चुरा ले गए हैं। उन्होंने मंदिर की सुरक्षा के लिए चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। चोरी करते समय चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपकर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज देखा तो पता चला कि, एक आरोपी मुंह पर गमछा बांधकर मंदिर में घुसा था। उसने जैकेट पहन रखी थी। पहले उसने मंदिर का ताला तोड़ा। इसके बाद अंदर घुसकर चोरी की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

kgnews

Recent Posts

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

49 minutes ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

52 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

54 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

59 minutes ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

1 hour ago
E-20 पेट्रोल के समर्थन में किसान संघ, कहा- एथनॉल ईंधन से नहीं होती गाड़ियां खराब

E-20 पेट्रोल के समर्थन में किसान संघ, कहा- एथनॉल ईंधन से नहीं होती गाड़ियां खराब

भोपाल भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष के. साईं रेड्डी ने रविवार को भोपाल में मीडिया…

1 hour ago