छत्तीसगढ़

CG : शोर मचाया तो पत्नी की बची जान, आंगन में हत्या करने हसिया लेकर खड़ा था पति …

दंतेवाड़ा। जिले के कुआकोंडा में पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने आपसी विवाद के चलते घर के आंगन में बैठी पत्नी पर हसिया से गले पर वार कर जान से मारने की कोशिश की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया था, जबकि घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार अजय कुमार भास्कर (26) निवासी मोलसनार मांझीपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 मई की शाम करीब 5 बजे उसकी मां सुखमति भास्कर घर के आंगन में बैठकर आम छील रही थी। इसी दौरान उसका पति लक्ष्मण भास्कर घर पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने जान से मारने की कोशिश की और अपने पास रखे हसिया से पत्नी के गले पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले के बाद घायल महिला ने शोर मचाया, जिसे सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया। गंभीर हालत में महिला को तत्काल इलाज के लिए बचेली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की रिपोर्ट पर कुआकोंडा थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 109 (1) BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। SP गौरव राय के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए 3 मई को आरोपी लक्ष्मण भास्कर (45) को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया गया।

kgnews

Recent Posts

भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ

भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ

रायपुर कबीरधाम जिले के भोरमदेव अभ्यारण्य में प्रकृति संरक्षण और इको-टूरिज्म को नई पहचान देते…

56 minutes ago
लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त कल जारी, ₹1500 के साथ CM मोहन यादव दे सकते हैं नई सौगात

लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त कल जारी, ₹1500 के साथ CM मोहन यादव दे सकते हैं नई सौगात

भिंड मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई रविवार को भिंड के दौरे…

1 hour ago
MP में 31 मार्च 2027 से स्वच्छ भारत मिशन बंद, संविदा कर्मचारियों को मिलेगी नई नौकरी

MP में 31 मार्च 2027 से स्वच्छ भारत मिशन बंद, संविदा कर्मचारियों को मिलेगी नई नौकरी

भोपाल मध्य प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कर्मचारियों के लिए राहत की खबर…

1 hour ago
MP Weather: अगले 3 दिन हल्की बारिश, फिर अगले हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट; 30 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात

MP Weather: अगले 3 दिन हल्की बारिश, फिर अगले हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट; 30 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात

भोपाल  मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय मानसूनी सिस्टम कमजोर पड़ रहा है।…

2 hours ago
2023 की हार के बाद अब टिकट भी कटा, क्या दतिया में खत्म हो रहा है नरोत्तम मिश्रा का सियासी दौर?

2023 की हार के बाद अब टिकट भी कटा, क्या दतिया में खत्म हो रहा है नरोत्तम मिश्रा का सियासी दौर?

दतिया दतिया का उपचुनाव अब सिर्फ एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं रह गया है.…

2 hours ago
स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो…

3 hours ago