कोरबा। हाथी ने युवक को सूंड से पटककर मार डाला। घटना कटघोरा वन मंडल में पसान रेंज के ग्राम बनिया में गुरुवार शाम 8 बजे हुई। तीजराम ;22द्ध गांव से सटे नर्सरी जंगल में शौच के लिए गया था। वहां हाथी ने उस पर हमला कर दिया।

हाथी की चिंघाड़ सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। जब तीजराम लंबे समय तक घर नहीं लौटाए तो ग्रामीण उसकी तलाश में निकले। उन्होंने तीजराम को मृत अवस्था में पाया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद वन विभाग के कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे। इस दौरान हाथी आसपास के क्षेत्र में घूम रहा थाए जिससे लोगों की जान खतरे में थी।

बाद में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। घटना के बाद से ग्रामीण डर के मारे रातभर जागते रहे। वन विभाग की टीम हाथी पर नजर रखे हुए है। वन विभाग ने ग्रामीणों को अलर्ट किया है कि वे जंगल में न जाएं। साथ ही हाथी के पास जाने या उसके साथ छेड़छाड़ करने से बचें। विभाग का कहना है कि ऐसा करने से हाथी आक्रामक हो सकता है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *