रायपुर। अपने ही परिचित से एटीएम कार्ड और एकाउंट नंबर लेकर लाखों रूपए आनलाइन ट्रांसफर कर लिए। सिविल लाईन पुलिस साइबर सेल की मदद से पड़ताल कर रही है।श्याम नगर निवासी पवन यादव ने कल शाम सिविल लाईन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार 4 फरवरी को सुबह 10 बजे नेताजी होटल चौक स्थित बैंक आफ महाराष्ट्र शाखा में पवन की मुलाकात अपने पुराने परिचित सुनील यादव सुधा सिंह से हुई। दोनों ने उससे कहा कि उनके बैंक का आनलाइन बैंकिंग एप काम नहीं कर रहा है। और उनका कुछ पैसा क्रेडिट होने वाला है अपना एकाउंट नंबर दे सकते हो क्या।
पवन के हामी भरते ही ट्रांजेक्शन के लिए उसका एकाउंट नंबर और एटीएम भी लिया। इसके बाद पवन के एकाउंट से उसकी जानकारी के बिना रकम आनलाइन ट्रांसफर कर लिया। पवन की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 318-4,3-5 का मामला दर्ज कर लिया है।
ग्वालियर सिंधिया राजघराने की करीब 40 हजार करोड़ रुपये की विशाल पैतृक संपत्ति के बंटवारे…
भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को…
भोपाल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की सेंट्रल बेंच ने भोपाल की मशहूर शाहपुरा झील को लेकर…
कृषक कल्याण वर्ष-2026 प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान" छोटे किसान आसानी…
भोपाल " देशभक्ति-जनसेवा" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस की शासकीय रेलवे…
उज्जैन विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में हर साल लाखों श्रद्धालु सोना-चांदी और बहुमूल्य…