छत्तीसगढ़

CG : श्रद्धालुओं का अयोध्या भ्रमण: कलेक्टर ने मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं

बैकुंठपुर । कोरिया जिले के 108 श्रद्धालु बुधवार को रामलला दर्शन के लिए अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। कलेक्ट्रेट परिसर से कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने श्रीफल भेंट कर व हरी झंडी दिखाकर सफल यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए बस को रवाना की। इस अवसर पर पार्षद अनिल खटिक, अपर कलेक्टर अरुण मरकाम भी मौजूद थे।

धार्मिक उत्साह से भरे श्रद्धालु
श्रद्धालु राम लला के दर्शन के लिए बेहद उत्साहित नजर आए। जय श्रीराम के उदघोष के साथ सुबह करीब 9 बजे दो बस अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए, जहां से वे विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्या धाम पहुंचेंगे।

बता दें छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा स्थानीय निवासियों को अयोध्या धाम यात्रा की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा योजना 2024 के तहत जिले का आज यह तीसरा चरण था। आज के यात्रा में बैकुंठपुर व सोनहत विकासखण्ड सेव 55 पुरूष व 53 महिलाएं शामिल हैं। रवाना होने से पहले सभी श्रद्धालुओं की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की गई है साथ ही तीन अनुरक्षकदृ श्रीमती उषा सिंह, रविशंकर पांडेय और जगन्नाथ गुप्ता भी इस यात्रा में शामिल हैं।

सरकार के प्रयासों की सराहना
बैकुंठपुर विकासखंड के मंडलपारा निवासी 73 वर्षीय रविशंकर दुबे ने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि विष्णु सरकार ने हमारे सपने को साकार किया है। वहीं पटना निवासी श्रीमती बिमला सोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अयोध्या जाने का जो सुख है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

श्रद्धालुओं की भावनाएं
सोनहत विकासखंड के ग्राम कैलाशपुर निवासी 64 वर्षीय अहिबरन ने कहा कहा कि वे कभी नहीं सोचे थे कि वे भी अयोध्या तीर्थ कर सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की रामलला दर्शन योजना लागू करने के लिए धन्यवाद दिए।

बस को हरी झंडी दिखाने के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों के परिजन और विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने श्रद्धालुओं को सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : बच्चों को तिलक लगाकर बांटी अध्यापन सामग्री…

राजनांदगांव : बच्चों को तिलक लगाकर बांटी अध्यापन सामग्री…

राजनांदगांव | नये शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पहले दिन स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव…

10 minutes ago
राजनांदगांव : किसानों का धान खरीद कर साल भर बाद भी नहीं किया 20 लाख भुगतान…

राजनांदगांव : किसानों का धान खरीद कर साल भर बाद भी नहीं किया 20 लाख भुगतान…

​अंबागढ़ चौकी , ग्राम बांधा बाजार स्थित मुरारी ट्रेडर्स के संचालक मुरारी खंडेलवाल पर किसानों…

15 minutes ago
MP में 7 साल पुराना OBC आरक्षण विवाद निर्णायक मोड़ पर, 24 जून से हाई कोर्ट में नियमित सुनवाई

MP में 7 साल पुराना OBC आरक्षण विवाद निर्णायक मोड़ पर, 24 जून से हाई कोर्ट में नियमित सुनवाई

 जबलपुर मध्य प्रदेश के बहुचर्चित और सात वर्षों से लंबित ओबीसी आरक्षण विवाद मामले में…

48 minutes ago
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी किसानों की सहारा, अब 24 घंटे में हो रहा समस्याओं का समाधान

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी किसानों की सहारा, अब 24 घंटे में हो रहा समस्याओं का समाधान

रायपुर  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम…

59 minutes ago
भोपाल बार संघ चुनाव में बड़ा झटका, नामांकन फीस 75% तक बढ़ी; प्रत्याशियों का बजट बिगड़ा

भोपाल बार संघ चुनाव में बड़ा झटका, नामांकन फीस 75% तक बढ़ी; प्रत्याशियों का बजट बिगड़ा

भोपाल  राजधानी भोपाल बार संघ चुनाव इस बार प्रत्याशियों के लिए बेहद खर्चीला साबित हो…

1 hour ago
सड़क हादसों में MP के युवा सबसे ज्यादा शिकार, हर दिन 283 एक्सीडेंट; चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने

सड़क हादसों में MP के युवा सबसे ज्यादा शिकार, हर दिन 283 एक्सीडेंट; चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने

भोपाल  राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से रोजाना सड़क हादसों की खबरें…

1 hour ago