CG : श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर का भव्य समापन, मेधावियों को मिले पुरस्कार और प्रमाण पत्र …
रायपुर । मालवीय रोड स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में 10 दिनों से चल रहे ग्रीष्मकालीन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का समापन बुधवार को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह के साथ हुआ। संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा और श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान, सांगानेर (जयपुर) के सानिध्य में आयोजित शिविर में धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रशिक्षण दिया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए बड़ा मंदिर के मैनेजिंग ट्रस्टी सनत जैन ने कहा कि शिविर की सबसे बड़ी उपलब्धि उसका अनुशासन रहा। उन्होंने बताया कि वर्षों से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जैन धर्म की परंपराओं, धार्मिक संस्कारों और आध्यात्मिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
शिविर के सफल संचालन में योगदान देने वाले विद्वान अभिषेक जैन शास्त्री “आयांश”, शरद जैन शास्त्री और सौरभ जैन शास्त्री का सम्मान शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर किया गया। साथ ही परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों, युवाओं और महिलाओं को पुरस्कार एवं योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
समापन समारोह में जैन समाज के अनेक वरिष्ठ सदस्य, ट्रस्ट पदाधिकारी, महिला मंडल की प्रतिनिधियां और बड़ी संख्या में शिविरार्थी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सात्विक स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का सानंद समापन हुआ।
रायपुर रायपुर जिले के धरसींवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलयारी में 13 वर्षीय नाबालिग बालिका…
रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल…
प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव गरीब परिवार…
भोपाल शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नगर निगम परिषद ने…
कोरबा. जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में बुधवार को…
भोपाल तबादला सीजन के बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिवों के स्थानांतरण…