छत्तीसगढ़

CG : श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं से 1 हजार 792 श्रमिक परिवारों को मिला लाभ …

गरियाबंद । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में पुलिस परेड ग्राउंड, गरियाबंद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रदेश के 21 जिलों के 1 हजार 792 निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों को कुल 2 करोड़ 25 लाख 18 हजार 389 रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई। श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह, सचिव सह श्रमायुक्त श्री हिमशिखर गुप्ता तथा सचिव श्री गिरिश कुमार रामटेके के मार्गदर्शन में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। गरियाबंद जिले के 58 निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 26 लाख 80 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई, जिसे डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित किया जाएगा।

श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में दाई-दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना, मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना तथा मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना शामिल हैं।

श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रमिकों एवं उनके परिवारों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, स्वरोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा से संबंधित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार हो रहा है।

kgnews

Recent Posts

साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, केरल से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, केरल से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा जिले के गीदम में 61 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी का…

1 hour ago
बड़नगर वैन ब्लास्ट का रहस्य गहराया: पटाखों से किया गया विस्फोट, ‘फिर आ गए’ लिखने के पीछे क्या था मकसद?

बड़नगर वैन ब्लास्ट का रहस्य गहराया: पटाखों से किया गया विस्फोट, ‘फिर आ गए’ लिखने के पीछे क्या था मकसद?

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है।…

1 hour ago
CG : आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

CG : आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

दुर्ग । एकीकृत बाल विकास परियोजना अहिवारा के अंतर्गत स्वीकृत पदों की पूर्ति हेतु 11…

2 hours ago
CG : डिप्टी डायरेक्टर श्रुति निर्मलकर ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण …

CG : डिप्टी डायरेक्टर श्रुति निर्मलकर ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण …

कोंडागांव । महिला एवं बाल विकास विभाग के उप संचालक श्रुति निर्मलकर द्वारा सखी वन…

2 hours ago
CG : किसानों को खाद बीज समय पर उपलब्ध हो – सांसद …

CG : किसानों को खाद बीज समय पर उपलब्ध हो – सांसद …

गरियाबंद । जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत के…

2 hours ago
CG : आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन में अनियमितता बरतने के संबंध में पर्यवेक्षकों का किया गया सेक्टर परिवर्तन …

CG : आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन में अनियमितता बरतने के संबंध में पर्यवेक्षकों का किया गया सेक्टर परिवर्तन …

जांजगीर-चांपा । महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश…

2 hours ago