छत्तीसगढ़

CG : श्री रामलला दर्शन योजना के तहत आज आस्था स्पेशल ट्रेन बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु को लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई।

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने दिखाई हरी झंडी

बिलासपुर, । श्री रामलला दर्शन योजना के तहत आज आस्था स्पेशल ट्रेन बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु को लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस विशेष ट्रेन को बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। शुक्ला ने कहा कि श्री राम लला दर्शन योजना आस्था का सम्मान है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, सीईओ संदीप अग्रवाल मौजूद रहे।

बिलासपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं का स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। गाजे बाजे और पारंपरिक नृत्य, तिलक लगाकर, फूल माला और पुष्प वर्षा से भक्तों का स्वागत किया गया। ये सभी श्रद्धालु काशी विश्वनाथ का भी दर्शन करेंगे। दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

जीपीएम जिले के ग्राम झगराखार निवासी बृजलाल मानिकपुरी और अशोक चौबे ने कहा कि श्री राम लला के दर्शन करना बड़े सौभाग्य की बात है। यह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल का ही परिणाम है जो उन जैसे गरीब परिवारों को ये अवसर मिला है, यहां के व्यवस्थित इंतजामों से सभी भक्त काफी उत्साहित हैं।

बिलासपुर निवासी रेखा सूर्यवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से अनेक महिलाओं को श्री राम लला दर्शन का अवसर मिल सका है जिसके लिए वो उनके आभारी है।,उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों को दर्शन का लाभ मिल रहा है।

ग्राम परसदा के जोहन यादव और शुकवारा यादव ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का इस विशेष योजना के लिए आभार जताया। तारबहार की देव लक्ष्मी श्रीवास और कृष्णा बाई कश्यप ने कहा कि यह उनके जीवन का अविस्मरणीय पल है जब उन्हें श्री राम लला के दर्शन का सौभाग्य मिला है जिसके लिए वे मुख्यमंत्री जी के आभारी है।

उल्लेखनीय है कि अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई इस विशेष ट्रेन में बिलासपुर जिले के 225 यात्री भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या जाने, ठहरने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी पूरी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन व छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड, रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

3 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

4 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

4 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

4 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

4 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

4 hours ago