CG : संतोषी नगर मुख्य मार्ग पर चलाए गए अभियान के तहत सड़क किनारे बने अवैध शेडों को हटाया गया और दुकानदारों पर कार्रवाई की गई…

रायपुर । राजधानी रायपुर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई तेज कर दी गई है। संतोषी नगर मुख्य मार्ग पर चलाए गए टीम प्रहरी अभियान के तहत सड़क किनारे बने अवैध शेडों को हटाया गया और दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 73 दुकानों के सामने बने शेड जेसीबी से तोड़े गए, वहीं सड़क पर रखा सामान जब्त कर कब्जाधारियों पर कुल 12 हजार रुपये का ई-चालान काटा गया।

यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर की गई। नगर निगम और यातायात पुलिस की टीम ने जोन 6 और जोन 10 क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाया। अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया गया और ठेले-गुमटियों को भी जब्त किया गया।

अभियान के दौरान दुकानदारों को पहले समझाइश दी गई, लेकिन चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई। अधिकारियों का कहना है कि लगातार चल रहे अभियान से प्रमुख बाजार क्षेत्रों में यातायात सुगम हुआ है और जाम की समस्या कम हुई है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान आगे भी बिना पूर्व सूचना के जारी रहेंगे, ताकि सड़कों पर अतिक्रमण न हो और शहर में व्यवस्थित यातायात बना रहे।

kgnews

Recent Posts

MP विधानसभा सत्र 20 जुलाई से, भोपाल में धारा 163 लागू, जानिए क्या रहेंगे नए नियम

MP विधानसभा सत्र 20 जुलाई से, भोपाल में धारा 163 लागू, जानिए क्या रहेंगे नए नियम

भोपाल   मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.…

31 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा 19…

37 minutes ago
घरेलू महिला के काम की कीमत कम नहीं, जिला कोर्ट ने 51 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश

घरेलू महिला के काम की कीमत कम नहीं, जिला कोर्ट ने 51 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश

इंदौर  घरेलू महिला के काम की कीमत कम नहीं आंकी जा सकती। भविष्य में उसकी…

41 minutes ago
CG : अल्पावधि ऋण योजना बनी सरकारी कर्मचारियों के लिए मददगार पहल…

CG : अल्पावधि ऋण योजना बनी सरकारी कर्मचारियों के लिए मददगार पहल…

रायपुर। विष्णुदेव सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत देते हुए वेतन के विरुद्ध…

2 hours ago
CG : पुलिस अधिकारी नारायणपुर में गिरफ्तार, वकील फरार…

CG : पुलिस अधिकारी नारायणपुर में गिरफ्तार, वकील फरार…

नारायणपुर । जिले में सैलरी पैकेज इंश्योरेंस दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने के आरोप…

2 hours ago
CG : ऑटो रिक्शा में चोरी, महिला यात्री के बैग से जेवर पार …

CG : ऑटो रिक्शा में चोरी, महिला यात्री के बैग से जेवर पार …

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में ऑटो रिक्शा में रखे बैग से सोने के…

2 hours ago