कोरबा। जिले में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद उसका शव दफना दिया गया था, जिसे 2 महीने बाद फिर कब्र खोदकर बाहर निकाला गया है। परिजनों ने अपने बेटे की मौत पर संदेह होने के बाद प्रशासन से मांग की थी जिसके बाद 1 जुलाई को यह कार्रवाई की गई।
रूमगरा का रहने वाला तबरेज इमाम (24 साल) मार्च में उड़ीसा में ठेकेदार अरुण पाल की साइट पर काम करने गया था। 19 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। ठेकेदार ने परिजनों को बताया कि तबरेज की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। परिजनों ने उस समय कफन-दफन कर दिया।
मृतक के पिता नजरे इमाम ने मौत के वास्तविक कारणों की जांच के लिए प्रशासन को आवेदन दिया। उन्हें ठेकेदार की बातों पर संदेह है। ठेकेदार ने पहले तबीयत खराब होने की बात कही, फिर ठीक होने की। लेकिन अचानक मौत की खबर आ गई।
तहसीलदार दीपक पटेल ने बताया कि आवेदन के आधार पर परमिशन दी गई। एक सप्ताह पहले भी टीम पहुंची थी, लेकिन एक दस्तावेज की कमी के कारण कार्रवाई टल गई थी। शव को पोस्टमार्टम के बाद पुनः दफना दिया गया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…