CG : संदीप शर्मा का महासमुंद दौरा, योजनाओं की जमीनी हकीकत देखी, अधिकारियों को दिए निर्देश…

महासमुंद । छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा सोमवार को जिले के दौरे पर पहुंचे। यहां पहुंचकर शर्मा ने सबसे पहले गुड़रूपारा स्थित छात्रावास का निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने बेमचा में राशन दुकान,स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया।

यहाँ उन्होंने बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार, टीकाकरण एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। बच्चों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य और पढ़ाई की स्थिति जानी। उन्होंने छात्रावास में बच्चों के लिए बनाए गए भोजन का स्वाद भी चखा और सराहा। उन्होंनें कहा कि बच्चों को भोजन और शिक्षा के साथ-साथ सामान्य ज्ञान की भी बातें नियमित बताएं। अपने लक्ष्य के प्रति भी उन्हें सजग करें। आंगनबाड़ी केन्द्र के निरीक्षण में बच्चों से संवाद किया तथा कार्यकर्ताओं को बच्चों की नियमित उपस्थिति व गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल-खेल में शिक्षा और सामान्य ज्ञान पर भी जोर दिया।

इसके बाद उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों का निरीक्षण किया। वहाँ राशन वितरण व्यवस्था, मशीनीकृत प्रणाली, उपभोक्ता पंजी और स्टॉक रजिस्टर की जाँच की। हितग्राहियों से चर्चा कर राशन की उपलब्धता एवं पारदर्शिता की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं पूर्व पार्षद महेन्द्र जैन मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

CG : बच्चों को सोल्यूशन ट्यूब बेचने वाला किराना दुकानदार गिरफ्तार, शराब कोचिए भी पकड़ाए …

CG : बच्चों को सोल्यूशन ट्यूब बेचने वाला किराना दुकानदार गिरफ्तार, शराब कोचिए भी पकड़ाए …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में रायगढ़ जिले में नशे…

4 minutes ago
CG : दारू में पानी मिलाते पकड़े गए शराब दुकान के कर्मचारी, आबकारी अधिकारी हुए हैरान …

CG : दारू में पानी मिलाते पकड़े गए शराब दुकान के कर्मचारी, आबकारी अधिकारी हुए हैरान …

पिथौरा। अगर आप भी शराब पीने के शौकीन हैं, तो जरा सावधान हो जाइए. कहीं…

9 minutes ago
CG : गहने लेकर नवविवाहिता हुई गायब, पति ने बताया लूटेरी दुल्हन …

CG : गहने लेकर नवविवाहिता हुई गायब, पति ने बताया लूटेरी दुल्हन …

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. लव मैरिज…

15 minutes ago
भीषण गर्मी का असर: रायपुर नंदन वन की जंगल सफारी 2 दिन रहेगी बंद

भीषण गर्मी का असर: रायपुर नंदन वन की जंगल सफारी 2 दिन रहेगी बंद

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नौतपा की शुरुआत के साथ ही सूरज की तपिश और भीषण गर्मी…

19 minutes ago
CG : दूरस्थ वनांचल में पहुंची विकास की रोशनी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर सुधरा सोलर पम्प, ग्रामीणों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

CG : दूरस्थ वनांचल में पहुंची विकास की रोशनी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर सुधरा सोलर पम्प, ग्रामीणों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

रायपुर, शासन की संवेदनशील पहल और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का एक प्रेरणादायक उदाहरण सूरजपुर…

20 minutes ago