CG : संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां होंगे आयोजित

महासमुंद , संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत जिले में 30 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित किया जा रहा है। इस संपूर्ण अभियान के लिए संबंधित विभाग प्रमुख नोडल अधिकारी होंगे। अभियान के तहत 30 जनवरी को सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित कर स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं स्वच्छता संबंधी प्रमुख संकेतकों की पूर्ण जानकारी दी गई। इसी तरह 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कैंसर जांच, टीबी, मलेरिया, एवं एनीमिया जांच, स्वास्थ्य परामर्श एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 11 फरवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी स्कूलों में बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इसी तरह 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सभी स्कूल एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में विज्ञान प्रदर्शनी एवं स्वच्छता, हाथ धुलाइ्र्र एवं पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में विशेष पोषण अभियान, किशोरी बालिकाओं के लिए आयरन सप्लीमेंट एवं स्वास्थ्य परामर्श दिया जाएगा। 16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर सभी ग्राम पंचायतों में पशुपालन विभाग द्वारा प्शु टीकाकरण एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। 22 मार्च को विश्व जल दिवस के अवसर पर सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में पीएचई विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों में पेयजल गुणवत्ता जांच एवं जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होगा।

इसी तरह 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में टीबी जांच शिविर एवं संदिग्ध मरीजों की पहचान एवं उपचार किया जाएगा। 7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सभी क्लस्टर में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर, एनीमिया जांच, पोषण परामर्श दिया जाएगा। वहीं 10 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर सभी ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास एवं जनपद पंचायत द्वारा मातृ स्वास्थ्य जांच, एनीमिया जांच, सुरक्षित प्रसव एवं पोषण परामर्श दिया जाएगा तथा 14 अप्रैल 2026 को डाॅ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सभी ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास, शिक्षा, पंचायत एवं पशुपालन विभाग के समन्वय से स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं सामाजिक समरसता पर सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

CG : सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

CG : सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा सर्प काटने, तालाब एवं डबरी में…

47 minutes ago
CG : पहुंचविहीन केन्द्रों में खाद्यान्न का अग्रिम भण्डारण

CG : पहुंचविहीन केन्द्रों में खाद्यान्न का अग्रिम भण्डारण

उत्तर बस्तर कांकेर, वर्षाकाल के दौरान पहंुचविहीन क्षेत्रों के नागरिकों को राशन की उपलब्धता सुनिश्चित…

50 minutes ago
Raipur News: स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, नियमों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Raipur News: स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, नियमों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

रायपुर. शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं…

57 minutes ago
CG : जल जीवन मिशन ने 356 परिवारों के जीवन में लाई खुशहाली, अब घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल

CG : जल जीवन मिशन ने 356 परिवारों के जीवन में लाई खुशहाली, अब घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल

महासमुंद , कभी पेयजल के लिए लंबी दूरी तय करने को मजबूर रहने वाला विकासखंड…

59 minutes ago
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: केन-बेतवा परियोजना के हर विस्थापित को ₹12.50 लाख, मुआवजे के लिए ₹202 करोड़ अतिरिक्त मंजूर

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: केन-बेतवा परियोजना के हर विस्थापित को ₹12.50 लाख, मुआवजे के लिए ₹202 करोड़ अतिरिक्त मंजूर

पन्ना   मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने केन बेतवा लिंक परियोजना से जुड़ी मझगाय…

1 hour ago
CG : महासमुंद की छात्रा रागनी साहू का इंटरनेशनल मून मिशन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन

CG : महासमुंद की छात्रा रागनी साहू का इंटरनेशनल मून मिशन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन

देशभर से चुनी गईं सिर्फ 20 प्रतिभाएं मिशन शक्ति सेट के तहत बनाएंगी चंद्र उपग्रह…

1 hour ago