रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग ने कोरबा संप्रेषण गृह में बच्चों के साथ हुई क्रूरता पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दोषी कर्मियों को निलंबित करने की अनुशंसा की है। आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर वर्णिका शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बच्चों के साथ किसी भी तरह की क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, चाहे वह संप्रेषण गृह हो, बाल गृह हो या कोई हॉस्टल, कर्मचारियों की लापरवाही पर सीधी कार्रवाई होगी। दरअसल कोरबा में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आयोग की अध्यक्ष कोरबा पहुंचीं, जहां उनके साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद थीं।
इस दौरान बाल संप्रेषण गृह, बालिका गृह और बालक गृह का निरीक्षण किया गया, जहां संप्रेषण गृह में अव्यवस्थाएं, अनुचित व्यवहार और बच्चों के साथ क्रूरता की पुष्टि हुई। आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने प्रत्येक बच्चों से अलग-अलग बातचीत की। कुछ बच्चे जो पहले भाग गए थे, उन्होंने भी दुर्व्यवहार की बात दोहराई, जिसके बाद दो दोषी कर्मियों को निलंबित करने की अनुशंसा की गई। आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर वर्णिका शर्मा ने कहा कि बच्चों के अधिकारों का हनन किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा। जो क्रूरता करेगा वह सेवा में रहने लायक नहीं होगा। ऐसे व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष ने चेताया कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े किसी भी संस्थान में लापरवाही मिली तो सीधी कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…
भोपाल नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…
रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…
भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…