उत्तर बस्तर कांकेर, कौशल विकास तकनीकी एवं रोजगार विभाग द्वारा 16 एवं 17 फरवरी को प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक शासकीय लाईवलीहुड कॉलेज आड़ावाल जगदलपुर में संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर तकनीकी के लगभग 1502 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।  
      जिला रोजगार अधिकारी बी.आर. ठाकुर ने बताया कि संभाग स्तरीय रोजगार मेला में इच्छुक आवेदकांे का साक्षात्कार 16 एवं 17 फरवरी सोमवार व मंगलवार निर्धारित है।

जो आवेदक रोजगार मेला हेतु पूर्व में पंजीयन नहीं किया है वे पोर्टलhttps://erojgar.cg.gov.in/ पर अपना ऑनलाइन आवेदन कर रिक्त पदांे की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक अपने समस्त दस्तावेज जीवित पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, अनुभव प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की मूल एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि पर रोजगार मेला स्थल में अपनी उपस्थिति दे सकते हैं। इस संबंध मे विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक अपने जिला रोजगार कार्यालय, नजदीकी आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं लाईवलीहुड कॉलेज से प्राप्त किया जा सकता है।  

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *