छत्तीसगढ़

CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

सुशासन तिहार 2026-639 से अधिक आवेदनों का हुआ निराकरण, हजारों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

एमसीबी/ सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत खोहरा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर जनसेवा, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आया। “संवाद से संपूर्ण समाधान” की थीम पर आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत खोहरा, कुदरा-पी, नेरुआ एवं बरौता सहित चार पंचायतों के हजारों ग्रामीणों ने भाग लेकर शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

शिविर में 639 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें बड़ी संख्या में आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई। शेष प्रकरणों को समयबद्ध निराकरण के लिए संबंधित विभागों को सौंपा गया। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त नरेन्द्र दुग्गा, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष सुखमंती सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष माया प्रताप सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हीरालाल मौर्य, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नीलेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य यशवती सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

विभागीय स्टॉलों में मिला समाधान और जानकारी
शिविर में राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, वन, खाद्य, पशुपालन, आयुष्मान भारत, मनरेगा, बिहान सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
शिविर में पात्र हितग्राहियों को किसान किताब, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, मूंग बीज, वॉकर, छड़ी, फलदार पौधे, वन अधिकार ऋण पुस्तिका तथा आवास की चाबी वितरित की गई। वहीं स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को 60 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।

संभागीय आयुक्त नरेंद्र दुग्गा एवं जनप्रतिनिधियों ने राम साय को मुख्यमंत्री सियान सहायता योजना के अंतर्गत 20 हजार रुपये, राजकली सिंह को मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 20 हजार रुपये तथा नेहा सिंह को मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 45 हजार रुपये का चेक प्रदान किया।

नशामुक्ति का संदेश, दिलाई गई शपथ
शिविर में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर संभागीय आयुक्त, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित ग्रामीणों को नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

शासन अब गांवों तक पहुंच रहा – जनप्रतिनिधि
जनपद पंचायत अध्यक्ष माया प्रताप सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है। जिला पंचायत सदस्य यशवंती सिंह ने इसे शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बताया।

जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हीरालाल मौर्य ने कहा कि शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। वहीं नगर पंचायत उपाध्यक्ष नीलेश मिश्रा ने कहा कि सुशासन तिहार ने प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित किया है।

लंबित मामलों के समाधान के लिए फिर लगेगा विशेष शिविर – संभागीय आयुक्त
संभागीय आयुक्त नरेंद्र दुग्गा ने कहा कि क्षेत्र में भूमि संबंधी समस्याएं अधिक हैं, जिनके समाधान के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से आपसी विवादों का समाधान पंचायत स्तर पर करने तथा अनावश्यक मुकदमेबाजी से बचने की अपील की। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग से संबंधित अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनके निराकरण के लिए पुनः विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।

कोई पात्र हितग्राही वंचित नहीं रहेगा – कलेक्टर
कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रत्येक समस्या का प्रभावी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि नेटवर्क संबंधी समस्याओं के कारण लंबित प्रमाण-पत्रों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का कार्य जिला मुख्यालय स्तर पर पूरा कर हितग्राहियों तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का संवेदनशीलता, जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री 5 जून को श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित …

CG : मुख्यमंत्री 5 जून को श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित …

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जून को दोपहर 2.30 बजे न्यू सर्किट हाउस,…

11 minutes ago
CG : नशा पर कबीरधाम पुलिस का बड़ा प्रहार: संदिग्ध इलाकों में दबिश, गांजा-शराब जप्त …

CG : नशा पर कबीरधाम पुलिस का बड़ा प्रहार: संदिग्ध इलाकों में दबिश, गांजा-शराब जप्त …

कवर्धा । जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने कबीरधाम पुलिस लगातार…

21 minutes ago
CG : बरसात से पहले कवर्धा नगर पालिका ने कसी कमर, सफाई अभियान जारी …

CG : बरसात से पहले कवर्धा नगर पालिका ने कसी कमर, सफाई अभियान जारी …

कवर्धा । नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा आगामी वर्षाऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर…

27 minutes ago
CG : 108 सरकारी स्कूल बनेंगे उत्कृष्ट विद्यालय, DPI ने मांगी स्टाफ और संसाधनों की रिपोर्ट …

CG : 108 सरकारी स्कूल बनेंगे उत्कृष्ट विद्यालय, DPI ने मांगी स्टाफ और संसाधनों की रिपोर्ट …

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा…

32 minutes ago
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, कृषि मंत्री नेताम ने बासमती धान मिशन की बनाई रणनीति

किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, कृषि मंत्री नेताम ने बासमती धान मिशन की बनाई रणनीति

रायपुर. छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में विविधीकरण को बढ़ावा देने…

41 minutes ago
सीहोर में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, पुलिस और NDRF ने संभाला मोर्चा

सीहोर में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, पुलिस और NDRF ने संभाला मोर्चा

सीहोर  दोराहा थाना क्षेत्र के सोनाकच्छ टोल प्लाजा के पास आज यानि गुरुवार को एक…

46 minutes ago