छत्तीसगढ़

CG : सड़कों पर हादसों का दौर, चार घायल

 प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते 12 घंटों में रायपुर और कवर्धा जिले में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में चार व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है।

कवर्धा में रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे 30 पर बीती रात सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामकृष्ण पब्लिक स्कूल पास तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई. दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार सवार दो लोग घंटों तक फंसे रहे, जिन्हें दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया. दुर्घटना में घायल दोनों कार सवारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायल दुर्ग जिले के कुम्हारी के निवासी बताए गए हैं।

इधर रायपुर में रायपुर-धमतरी मार्ग पर आज तड़के रायपुर से धमतरी जा रही सवारी बस दुर्घटना का शिकार हो गई। राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे अंडर ब्रिज और इंडियन ढाबा के बीच घटित दुर्घटना में चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

kgnews

Recent Posts

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक एक्टिव रहेगा मानसून

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक एक्टिव रहेगा मानसून

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून ने पूरी ताकत के साथ एंट्री मार दी है. मानसून…

34 minutes ago
दतिया उपचुनाव 2026: 13 जुलाई से नामांकन शुरू, क्या फिर आमने-सामने होंगे नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती के परिवार?

दतिया उपचुनाव 2026: 13 जुलाई से नामांकन शुरू, क्या फिर आमने-सामने होंगे नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती के परिवार?

दतिया  दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है, लेकिन राजनीतिक दलों की…

37 minutes ago
RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

12 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

12 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

12 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

13 hours ago