बिश्रामपुर । कल्याणपुर जंगल में तेज रफ्तार संजीवनी 108 एंबुलेंस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. दुर्घटना में एंबुलेंस में सामने सीट पर बैठे युवक की मौत हो गई है. गौरतलब है कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में इन दिनों सड़क की स्थिति काफी दयनीय हो गई है.
इसके मद्देनजर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की राजपुर कैंप की संजीवनी 108 एंबुलेंस क्रमांक 04 एमजेड 5889 मरीज को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल छोड़कर शनिवार की रात वापस कल्याणपुर होते राजपुर जा रही थी. तभी कल्याणपुर में पेट्रोल पंप के समीप वाहन चालक का नियंत्रण हट गया और वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया. एंबुलेंस वाहन में चालक सीट के बगल में बैठे रामविशाल राजवाड़े पिता मोहन राजवाड़े उम्र ३३ वर्ष निवासी द्वारिकानगर लटोरी के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि मृतक रामविशाल राजवाड़े एंबुलेंस का चालक था, लेकिन वह चालक की बगल सीट पर बैठा था. एम्बुलेंस में चालक के अलावा इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन की ड्यूटी होती है, अनुमान लगाया जा रहा है कि एंबुलेंस को ईएमटी ही चला रहा था. घटना के बाद से ईएमटी फरार बताया जा रहा है. लटोरी पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है. इधर वर्तमान में अंबिकापुर रामानुजगंज मार्ग के जर्जर होने से राजपुर, बलरामपुर, रामानुजगंज अथवा उससे आगे आने जाने वाले कई वाहन वर्तमान समय में कल्याणपुर मार्ग से आना जाना कर रहे हैं।
अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…
राजगढ़ मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले भीलखेड़ी…
राजनीति का उद्देश्य समाज कल्याण है, नई पीढ़ी को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविन्द नारायण सिंह…
रायपुर. पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, लापरवाह ड्राइविंग और स्टंटबाजी पर…
भोपाल करोड़ों रुपये की लागत से बनकर तैयार होने के बावजूद लंबे समय से बंद…
रायपुर. राजधानी में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…