अम्बिकापुर | राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के निर्देशन में “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा“ विषय पर अम्बिकापुर लाइवलीहुड कॉलेज में विकासखंड स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना था।

कार्यक्रम में निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, जनपद पंचायत सभापति एलेक्जैंडर करकेटा, जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव,भारत सिंह सिसौदिया, हरपाल सिंह भामरा, उपनिरीक्षक अभय तिवारी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का संचालन प्राचार्य लाइवलीहुड कॉलेज गिरीश गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। निर्णायक मंडल में शिक्षा विभाग के अधिकारी, बीआरसी, सीएससी के सदस्य और अन्य शिक्षकगण शामिल थे।

छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्रेष्ठ वक्ताओं को सम्मानित किया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *