CG : अम्बिकापुर में कौशल विकास कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी डिजिटल साक्षरता की नई दिशा…

अम्बिकापुर | कार्यात्मक व्यावसायिक प्रशिक्षण और अनुसंधान सोसायटी एवं एस.टी. फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंबिकापुर नगर पालिक निगम की महापौर मंजूषा भगत उपस्थित रहीं। जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के निदेशक एम. सिद्दीकी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पालिक निगम अंबिकापुर के सभापति हरमिंदर सिंह, पार्षदगण आलोक दुबे, शशिकांत, मनोज गुप्ता, दीपक यादव, जितेंद्र सोनी, प्रियंका गुप्ता, प्रियंका चौबे, वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश ठाकुर, सम्पादक सूर्य भारती पत्रिका एम.पी. गुप्ता, अंचल ओझा (सरगुजा साइंस ग्रुप), साक्षरता क्षेत्र से जुड़े सदस्य शालिनी, गिरीश गुप्ता, डॉक्टर श्रद्धा मिश्रा, रानी रजक, पूजा दुबे, इंदु मिश्रा और रिसोर्स पर्सन प्रीति तिवारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर निदेशक सिद्दीकी ने कहा कि कौशल विकास का उद्देश्य युवाओं को रोजगारोन्मुखी बनाना है। नए कौशल सीखकर या मौजूदा कौशल को निखारकर युवा अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं। आलोक दुबे ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में कौशल विकास की अहमियत बताई, वहीं महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि सरकार और निजी क्षेत्र को मिलकर ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देना चाहिए ताकि अधिक से अधिक युवा लाभान्वित हो सकें।

रिसोर्स पर्सन प्रीति तिवारी ने जानकारी दी कि 30 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कंप्यूटर की मूलभूत से लेकर उन्नत विषयों तक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऑनलाइन आकलन में सफल होने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे डिजिटल युग में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकेंगे।

यह कार्यक्रम युवाओं के लिए डिजिटल ज्ञान और रोजगार की नई संभावनाओं का द्वार खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

51 minutes ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

1 hour ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

1 hour ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

1 hour ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

2 hours ago