छत्तीसगढ़

CG : सड़क हादसे में 16 वर्षीय नाबालिग युवक की मौत …

बिलासपुर। शहर में तेज रफ्तार और सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक चलन एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। रविवार सुबह सकरी थाना क्षेत्र के आसमा सिटी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय नाबालिग युवक की मौत हो गई। युवक R15 बाइक से अपने साथियों के साथ रेसिंग कर रहा था, इसी दौरान तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक की शिनाख्त सरकंडा के राजकिशोर नगर में रहने वाला प्रेम कुमार सिंह के रुप में हुई है। आज सुबह करीब 7 बजे वह अपने दो–तीन अन्य बाइक सवारों के साथ तेज रफ्तार में रेसिंग कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से उसकी बाइक पहले सड़क किनारे लगे एक पान ठेले से टकराई और फिर सीधे पास के नाले में जा गिरी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि प्रेम कुमार सिंह सड़क पर दूर जा गिरा।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक गंभीर रूप से घायल था और उसे तत्काल मदद की जरूरत थी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सकरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

kgnews

Recent Posts

अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

पत्थलगांव  टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…

44 minutes ago
जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…

49 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में करेंगे बलराम कृषि महोत्सव-2026 का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में करेंगे बलराम कृषि महोत्सव-2026 का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को इंदौर में "बलराम कृषि महोत्सव-2026" का शुभारंभ करेंगे।…

49 minutes ago
विघटित परिवहन निगम के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

विघटित परिवहन निगम के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने अधोसंरचना विकास निगम (CIDC) के अंतर्गत आने वाले विघटित परिवहन निगम…

59 minutes ago