रायपुर । रायपुर में एक सब्जी वाले ने महिला को सामाजिक संस्था का सदस्य बनाकर मुनाफा कराने का लालच देकर लाखों रुपए का चूना लगा दिया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
क्या है मामला?
यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला को सब्जी बेचने वाले ने लाखों रुपए का चुना लगा दिया। दरअसल, आरोपी ने महिला को सामाजिक संस्था का सदस्य बनाकर मुनाफा कराने का लालच देकर 5 लाख रुपए से ज्यादा ठग लिए। वहीं पैसे वापस मांगने पर उसे कोर्ट से उठवाने और जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
घर खाली, आरोपी फरार
जानकारी के मुताबिक, संतोषी नगर में रहने वाली पीड़ित महिला पुष्पा नामदेव ने बताया कि 2024 में उसकी पहचान राजू बाघ से हुई थी, जो कि मोती नगर में सब्जी ठेला लगाने का काम करता है। उसने अपने आप को सहारा जन सेवा कल्यान समिति का संचालक बताते हुए उसे संस्था का सदस्य बनाकर मुनाफा कमाने का लालच दिया था। महिला ने भी झांसे में आकर उसको 7 लाख रुपए दे दिए। शुरु में तो उसने कुछ रकम लौटाए पर बाद में वह घर खाली कर फरार हो गया।
शिकायत दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
वहीं पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे एग्रीमेंट कराकर 5 लाख 40 हजार रुपए लौटाने की बात कही थी। वहीं जब उसने पैसे वापस मांगे तो उसने उसे कोर्ट से उठवाने और जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत थाने में की। इधर पुलिस ने भी मामले की शिकायत दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।
भोपाल मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य शासन की डिजिटल पहल 'सेवा सेतु पोर्टल' आम नागरिकों के लिए वरदान…
भोपाल राज्य वित्त आयोग ने शुक्रवार को मंत्रालय में राजस्व विभाग, की समीक्षा बैठक ली।…
रायपुर महासमुंद जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गर्व और ऐतिहासिक…