छत्तीसगढ़

CG : सभी पीड़ीएस दुकानों में एक मुश्त मिलेगा तीन माह क़ा चावल

बारिश के मौसम में राशन की चिंता से मिलेगी मुक्ति

जून से जुलाई तक का चावल 31 मई तक भण्डारण करने के निर्देश

बलौदाबाजार, राज्य शासन द्वारा सार्वजानिक वितरण प्रणाली अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम,छत्तीसगढ़ खाद्य और पोषण सुरक्षा अधिनियम एवं मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के राशन कार्डधारी परिवारों क़ो माह जून से अगस्त 2025 तक राशन सामग्री आवंटन का भंडारण एवं वितरण के निर्देश दिये गए हैं।सभी राशनकार्डधारियों क़ो माह जून से अगस्त 2025 तक पात्रता अनुसार चावल क़ा वितरण माह जून में एकमुश्त किया जाएगा। माह जून से अगस्त तक एक मुश्त राशन मिलने से बारिश के मौसम में लोगों क़ो भटकना नहीं पड़ेगा।

आवंटन अनुरूप चावल का भण्डारण उचित मूल्य दुकानों में 31 मई 2025 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराए जाने एवं तीन महीने का चावल 30 जून तक वितरण कराने के निर्देश दिये गए हैं। चावल क़ो छोड़कर अन्य खाद्यान्न सामग्री का भण्डारण एवं वितरण नान में स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर माह जून से अगस्त के दौरान प्रति माह पृथक -पृथक जारी आवंटन अनुसार भण्डारण एवं वितरण किया जाएगा। तीन माह का चावल वितरण हेतु सभी उचित मूल्य दुकानों में चावल उत्सव का आयोजन किया जाएगा।दुकान स्तर की निगरानी समिति के समक्ष हितग्राहियों क़ो चावल एवं अन्य राशन सामग्री क़ा वितरण किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा…

25 minutes ago
आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, भैरूघाट में अजनार ब्रिज की मरम्मत से घंटों फंसे वाहन

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, भैरूघाट में अजनार ब्रिज की मरम्मत से घंटों फंसे वाहन

धार   अगर आप राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-मुंबई हाईवे पर सफर कर रहे हैं और धामनौद इलाके…

55 minutes ago
मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त

मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त

भोपाल मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) कानून अब विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में…

1 hour ago
​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का 'सख्त': राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी…

2 hours ago
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन 1 करोड़ 6 लाख से अधिक बच्चों को…

2 hours ago