CG: समन्वय है प्रबंधन की कुंजी : उच्च शिक्षा आयुक्त देवांगन

दस दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम सम्पन्न

रायपुर,

दस दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम सम्पन्न
दस दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम सम्पन्न

प्रबंधन लोक भावना से जुड़ा होना चाहिए। शासकीय काम-काज में प्रबंधन की जटिलता को समन्वय की कुंजी और सयमित आचरण साधा जा सकता है। उक्त आशय का उद्गार आज कार्यालयीन प्रबंधन विषय पर केंद्रित दस दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रशिक्षण के समापन समारोह में उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त संतोष देवांगन ने व्यक्त किए। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रायपुर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रीति मिश्रा के मार्गदर्शन में जनभागीदारी समिति एवं प्राध्यापकों के सहयोग से किया गया। 

डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित समापन समारोह में कहा कि बजट प्रबंधन में पारदर्शिता, वित्तीय शक्ति का सदुपयोग और लोकसेवा भावना के साथ कार्य करने की सलाह दी। कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे के सुब्रमण्यम ने कार्य नैतिकता को सफलता की कुंजी बताते हुए इसे मजबूती से अपनाने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. तपेश चंद्र गुप्ता, अपर संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय, उच्च शिक्षा ने कहा कि कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, जिससे शिक्षा तंत्र की विश्वसनीयता और प्रभावशीलता बनी रहे।

प्रशिक्षण के दौरान बजट निर्माण एवं उपयोग, भंडार क्रय नियम, वेतन एवं पेंशन निर्धारण, सूचना का अधिकार, लोकसेवा गारंटी, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, विभागीय कार्यवाही, कार्य नैतिकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान हुए। इस अवसर पर कोकेडामा पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन के साथ ही महाविद्यालयीन शैक्षणिक कैलेंडर का विमोचन, पौधरोपण और प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों एवं केंद्रीय जेल में अध्यापन करने वाले प्राध्यापकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

7 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

7 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

8 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

8 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

8 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

8 hours ago