छत्तीसगढ़

CG : समय पर कृषि आदान सामग्री और नैनो उर्वरकों से खेती हुई अधिक लाभकारी …

कोरबा । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को समय पर खाद-बीज एवं कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा दे रही है। इसका सकारात्मक प्रभाव किसानों की खेती और आय पर दिखाई दे रहा है। समय पर सुविधाएं मिलने से किसानों की चिंता अब आत्मविश्वास में बदल रही है और वे खेती को अधिक लाभकारी एवं समृद्ध बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

कोरबा जिले के ग्राम जपेली निवासी कृषक जयराजन सिंह लगभग 5 एकड़ 17 डिसमिल भूमि में धान की खेती करते हैं। लंबे समय से पारंपरिक खेती करने वाले सिंह ने पिछले वर्ष खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से नैनो उर्वरकों का उपयोग शुरू किया। इसके सकारात्मक परिणाम मिलने के बाद उन्होंने इस वर्ष भी सहकारी समिति कनबेरी से समय पर खाद-बीज एवं अन्य कृषि आदान सामग्री के साथ नैनो उर्वरक प्राप्त कर लिया है।

सिंह ने बताया कि समय पर कृषि आदान सामग्री उपलब्ध होने से खेती की तैयारी बिना किसी परेशानी के पूरी हो गई। उन्होंने कहा कि नैनो उर्वरकों के उपयोग से फसल उत्पादन में सुधार के साथ लागत में कमी आई है तथा उर्वरकों की अनावश्यक बर्बादी भी नहीं होती। उनका मानना है कि कृषि क्षेत्र में नवाचार को अपनाना समय की आवश्यकता है और इससे खेती अधिक टिकाऊ एवं लाभकारी बन रही है।

उन्होंने अन्य किसानों से भी आधुनिक कृषि तकनीकों एवं नैनो उर्वरकों को अपनाने की अपील की। साथ ही किसानों के हित में समय पर कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

kgnews

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…

4 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

4 hours ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

5 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

5 hours ago
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

रायपुर मुख्य सचिव  विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…

5 hours ago
एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…

5 hours ago