छत्तीसगढ़

CG : समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने दिए जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश

गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जनसमस्याओं एवं जनशिकायतों से संबंधित आवेदनों के विभागवार निराकरण की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर पात्रता एवं नियमों के अंतर्गत आने वाले प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। जिन मामलों में पात्रता नहीं बनती है, उनमें आवेदकों को नियमानुसार सूचना प्रदान कर प्रकरणों का निराकरण करते हुए टीएल सूची से विलोपित किया जाए। बैठक में कलेक्टर ने आगामी वर्षाकाल को ध्यान में रखते हुए मौसमी एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सभी स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों, चिकित्सकीय उपकरणों तथा उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पशु चिकित्सा विभाग को पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु टीकाकरण अभियान में तेजी लाने कहा।


कलेक्टर ने वर्षा जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिए जिले में निर्मित एनीकट, स्टॉप डैम, डबरियों तथा अन्य जल संरचनाओं में अधिकतम जल भराव सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संभावित कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए अभी से कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि भविष्य में जल संकट की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। बैठक में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन एवं पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की बैठक आयोजित कर आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि यदि वर्षा सामान्य से कम होती है तो किसानों को कम पानी में होने वाली वैकल्पिक फसलों के संबंध में जागरूक किया जाए तथा उन्हें वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए।


समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के शेष उठाव की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित समितियों से शीघ्र धान उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में डीजल एवं पेट्रोल की उपलब्धता, पेयजल व्यवस्था तथा किसानों के लिए खाद-बीज के उठाव एवं वितरण की स्थिति की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आमजन की समस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, एसडीएम पेण्ड्रारोड विक्रांत अंचल, एसडीएम मरवाही देवेन्द्र सिरमोर सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

kgnews

Recent Posts

CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

खरसिया। खरसिया क्षेत्र में बरसात का मौसम शुरू होते ही अवैध रेत उत्खनन का मामला…

17 minutes ago
CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव और जैव विविधता…

25 minutes ago
CG : धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त …

CG : धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त …

धमतरी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन…

30 minutes ago
16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

33 minutes ago
सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली जिंदगी

सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली जिंदगी

सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली…

44 minutes ago
CG : रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में बड़ी घटना, 2 की मौत …

CG : रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में बड़ी घटना, 2 की मौत …

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ी घटना हो गई. हाईटेंशन तार…

54 minutes ago