सरगुजा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधा बदहाल होती जा रही है। चिकित्सक,कर्मचारियों की पदस्थापना के बाद भी मरीजों के साथ अन्याय किया जा रहा है।ताजा मामला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवानगर का है। यहां एक गर्भवती महिला का प्रसव मितानिनों व महिला के स्वजन ने अस्पताल के फर्श पर घर से लाए कपड़ों में करवाया। इसका कारण था कि अस्पताल में न तो चिकित्सक थे और न ही स्वास्थ्य कर्मचारी। अस्पताल प्रबंधन से जुड़े लोगों से फोन पर संपर्क भी किया गया लेकिन एक घण्टे बाद तक न तो चिकित्सक पहुंचे और न ही नर्सिंग स्टाफ। इसी बीच किसी ने लापरवाही को उजागर करती बदहाल व्यवस्था का अपने मोबाइल पर वीडियो बना इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया लेकिन इस बात का ध्यान नहीं रखा कि वीडियो से महिला सम्मान व स्वाभिमान को आघात पहुंच रहा हैं। इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग अपनी नाकामी छिपाने बहानेबाजी कर रहा है।
Home »






