छत्तीसगढ़

CG : सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर छायाचित्र प्रदर्शनी को मिला अच्छा प्रतिसाद

महासमुंद, सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए आज दूसरे दिन अम्बेडकर चौक महासमुंद में जनसम्पर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी लगाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, आमजन, महिलाओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्रदर्शनी में सरकार की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और कार्यक्रमों की तस्वीरें और जानकारी प्रदर्शित की गई हैं। इसमें प्रमुख योजनाओं में पीएम जनमन के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार जाति के हितग्राहियों को दी जाने वाली सेवाएं, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, महिला सशक्तिकरण, कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के आत्मविश्वास में वृद्धि, और ग्रामीण विकास और आधारभूत संरचनाओं से जुड़ी परियोजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया गया है। जनता के बीच सरकार की पारदर्शिता और उपलब्धियों को प्रदशर्नी के माध्यम से साझा करने के इस प्रयास को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन एवं अन्य प्रचार सामग्रियों का भी निःशुल्क वितरण किया गया।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों ने सरकार के प्रयासों की सराहना की। ग्राम भोरिंग के गौरव दीवान, तुमगांव के छबि निषाद ने कहा कि मनरेगा के तहत ग्रामीण इलाकों में भी कार्य मिला है। गौरव दीवान ने कहा कि पीएम जनमन और जनजाति गौरव को ऊंचा उठाने के लिए सरकार बेहतर कार्य कर रही है। वहीं शहर के सावंत यादव, हीरा बाई और गोलू ने सरकार की योजनाओं को कारगार बताया। हीरा बाई ने कहा कि वे महतारी वंदन योजना की हितग्राही है और उन्हें हर माह राशि प्राप्त हो रही है। इससे वे बहुत खुश है। गोलू ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जनसम्पर्क विभाग द्वारा बेहतर तरीके से पहुंचाई जा रही है। यह प्रदर्शनी उन्हें सरकार की योजनाओं और उनके लाभों को बेहतर तरीके से समझने का अवसर प्रदान करती है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

7 hours ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

8 hours ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

8 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

8 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

8 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

8 hours ago