बिलासपुर। कोटा में टीकाकरण के बाद दो मासूमों की मौत मामले की जांच के लिए सरकार ने राज्य स्तरीय समिति का गठन किया है. रायपुर से 5 सदस्यीय जांच टीम आज बिलासपुर पहुंची है और मामले की तहकीकात में जुटी है. वहीं इस घटना को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ा निर्णय लिया है. राज्य स्तरीय जांच पूरी होने तक उस बैच की वैक्सीनेशन को बंद करा दिया है.
वैक्सीन से मौत मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तत्काल राज्य स्तरीय टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं. जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक उस बैच के वैक्सीनेशन को रोक दिया गया है. अगर इसमें किसी की लापरवाही सामने आती है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत पटैता के कोरी पारा में वैक्सीन लगाने से दो नवजात शिशु की मृत्यु हो गई. दोनों नवजात शिशुओं को पटैता के आंगनबाड़ी केंद्र में 30 अगस्त को टीका लगाया गया था. टीका लगने के बाद 30 अगस्त को एक शिशु की मृत्यु हुई और दूसरे की 31 अगस्त की सुबह मृत्यु हो गई. दोनों नवजात शिशु की मृत्यु हो जाने के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…